फतेहाबाद में होटल में पकड़े प्रेमी-प्रेमिका:एक ही गांव के दोनों, थाने तक पहुंचा मामला; सरपंच प्रतिनिधि से हुई हाथापाई

Spread the love

फतेहाबाद जिले के भूना शहर में एक महिला और उसके प्रेमी को होटल में पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पुलिस बुला ली गई। पुलिस महिला और उसके प्रेमी को अपने साथ थाने में ले गई। इसके बाद दोनों पक्षों के काफी लोग थाने पहुंच गए। यहां काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली। इसी बीच जब थाने के बाहर आपसी बातचीत चल रही थी तो अचानक एक व्यक्ति ने सरपंच प्रतिनिधि को थप्पड़ जड़ दिया। इससे और बवाल हो गया। बाद में सरपंच प्रतिनिधि ने थाने में थप्पड़ मारने वाले के खिलाफ लिखित शिकायत दी। यह था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, भूना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला किसी धार्मिक स्थान पर धोक (पूजा करने) लगाने की बात कहकर घर से निकली थी। मगर वह होटल में अपने प्रेमी से मिलने पहुंच गई। महिला और उसका प्रेमी दोनों एक ही गांव के हैं और दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के बच्चे भी हैं। होटल में आने की भनक महिला के ससुरालपक्ष के लोगों को मिल गई। उन्होंने होटल पहुंच कर दोनों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में तो महिला पुलिस के सामने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कहती रही। मगर बाद में उसे परिजनों ने काफी समझाया। इसके बाद वह परिजनों के साथ ही घर जाने को राजी हो गई। दोनों पक्षों में थप्पड़-मुक्के भी चले
थाने के बाहर जब इस मामले में दोनों पक्षों के लोग बात कर रहे थे, तो इसी दौरान एक व्यक्ति ने गांव के सरपंच प्रतिनिधि के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इससे मामला और बिगड़ गया। इतना देखकर दोनों पक्षों के लोगों में थप्पड़-मुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ता देखकर एसएचओ ने पुलिसकर्मियों को भीड़ को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाया। हालांकि, इस दौरान काफी देर तक थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। एसएचओ बोले-किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे
इस संबंध में भूना के एसएचओ ओमप्रकाश ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। जिस भी पक्ष की तरफ से शिकायत मिलेगी। उसकी शिकायत के अनुसार जांच करके आवश्यक कार्रवाई करेंगे।