MP में घना कोहरा…20 मीटर रह गई विजिबिलिटी:जनवरी में 15 दिन चलेगी शीतलहर; इंदौर, भोपाल-ग्वालियर में बारिश के आसार

Spread the love

मध्यप्रदेश में रात में कड़ाके की ठंड तो कम हुई है, लेकिन घना कोहरा छा रहा है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, शाजापुर और धार में सुबह 9 बजे के बाद भी कोहरा रहा। सीहोर में तो विजिबिलिटी 20 मीटर ही रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। फिर तेज सर्दी का दौर आएगा। इससे पहले शुक्रवार को आधे प्रदेश में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। वहीं, 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे रहा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, इस बार दिसंबर में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहा। भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में 15 से 16 दिन तक कोल्ड वेव यानी, शीतलहर चली। ऐसा ही मौसम जनवरी में भी बना रहेगा। साल के पहले ही दिन ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। भोपाल और इंदौर में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो जनवरी में 15 से 20 दिन तक शीतलहर चल सकती है। कड़ाके की ठंड का दौर दूसरे सप्ताह में शुरू होगा, जो आखिरी तक बना रहेगा। एमपी में मौसम की तस्वीरें…