हरियाणा के फरीदाबाद में नए साल पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार ने स्पीड में आकर एक रेहड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। कॉलोनी की गली से गुजर रहे कार ड्राइवर ने स्पीड कम नहीं की। हॉर्न सुनकर समय रहते रेहड़ी वाला रास्ता से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई। यह पूरी घटना कॉलोनी के किसी मकान-दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कार की जोरदार टक्कर ने रेहड़ी को कई मीटर दूर उछालकर दिया था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद कार की तलाश की जा रही है। तेज स्पीड में रेहड़ी को उड़ाया
यह मामला 1 जनवरी की रात करीब 8 बजे फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी का बताया जा रहा है। रेहड़ी वाले ने गौछी पुलिस को शिकायत दी है कि वह सब्जी बेचकर रात को अपने घर लौट रहा था। उसकी रेहड़ी पर कुछ सब्जियां बची हुई थीं। रेहड़ी वाले ने बताया- इसी दौरान पीछे से एक कार आई। पीछे मुड़कर देखा तो कार तेज रफ्तार में थी। उसका ड्राइवर स्पीड कम नहीं कर रहा था। इसलिए, मैं रेहड़ी छोड़कर रास्ते से हट गया। पल भर में ही कार रेहड़ी को उड़ा ले गई। इस टक्कर में रेहड़ी टूट गई और सब्जियां खराब हो गईं। वीडियो में क्या दिख रहा… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… फरीदाबाद में डिवाइडर से टकरा 3 बार पलटी कार, VIDEO:ड्राइवर उछलकर नीचे गिरा, मौके पर मौत; न्यू ईयर पर वृंदावन जा रहे थे पांचों दोस्त हरियाणा के फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हो गई। ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 अन्य दोस्तों का ट्रीटमेंट चल रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी करीब 3 बार पलटी खाते हुए करीब 15-20 फीट दूर जाकर गिरी। पांचों दोस्त फरीदाबाद से न्यू ईयर पर वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में बाटा मेट्रो स्टेशन के पास टायर फटने से ये हादसा हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
तेज रफ्तार कार टकराने का VIDEO:फरीदाबाद की गलियों में हॉर्न बजाती घुसी; रास्ता न होने पर भी धीमी नहीं की, युवक ने भागकर जान बचाई
