भास्कर न्यूज | शाहाबाद मारकंडा प्राचीन श्री शिव मंदिर के पावन सानिध्य में श्री मार्कंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा द्वारा आयोजित प्रभातफेरियों की शृंखला के अंतर्गत द्वितीय दिवस शुक्रवार की प्रभातफेरी मुकेश दहिया परिवार की ओर से लाडवा रोड स्थित शुभम पैलेस के समीप उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई। प्रभातफेरी प्रातः मंदिर परिसर से पवित्र ध्वज एवं हर हर महादेव के गगनभेदी जयघोष के साथ रवाना होकर आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां आयोजक परिवार द्वारा पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। भजनों से पूर्व मंदिर के विद्वान पंडित सुनील शर्मा ने आयोजक परिवार मुकेश दहिया, साब सिंह व अन्य परिजनों से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। मौके पर ओम नमः शिवाय के माला जाप का शुभारंभ अजय मोंगा द्वारा किया गया तथा गणपति वंदना प्रदीप करावा ने प्रस्तुत की। इसके पश्चात शिव भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मधुर शृंखला शुरू हुई, जिसमें हर मुश्किल आसान करे मेरा भोला बाबा.. सारे गांव से दूध मंगा कर पिंडी को नहला दो…जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजन गायकों में प्रवीण मेहता, रिंकू कश्यप (रामनगर), सुगम पिपलानी, अंकुश गोयल, गौरव ठुकराल, निक्स मेंहदीरत्ता, अवशीष शर्मा, आशा व ईशु सचदेवा ने भजनों के माध्यम से वातावरण को शिवमय बना दिया। आरती से पूर्व प्रभातफेरी के आयोजक परिवार को मंदिर सभा की ओर से नपा प्रधान गुलशन क्वात्रा, मलिक विजय आनंद, विजय शर्मा, संजीव भसीन एवं पार्षद विजय कलसी द्वारा स्वयंभू शिवलिंग का सुंदर स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन करते हुए अजय मोंगा ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी प्राचीन श्री शिव मंदिर के सेवादारों द्वारा मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी। जबकि चतुर्थ दिवस रविवार की प्रभातफेरी हुड्डा पार्ट-2 स्थित श्री कृष्ण कृपा गली निवासी सेतिया परिवार द्वारा उनके निवास स्थान कोठी नंबर 628 में आयोजित होगी। कार्यक्रम में विधायक रामकरण काला, संजीव भसीन, वीरेंद्र मनचंदा, वीरेंद्र ठुकराल, पार्षद ईशु सचदेवा, दीवान चंद पाहुजा, पुनीत चड्ढा, गोपाल सिक्का, सुमित चड्ढा, हरीश मुंजाल, राज मक्कड़, नागेश शर्मा, दीपक चावला, नवीन वर्मा, सुनील कुकरेजा, वेद पुजारा, संजय हसीजा, सन्नी मुल्तानी, गुल्लू वर्मा, राजेंद्र कश्यप, आयुष कालड़ा, प्रदीप कुकरेजा, मीरा अरोड़ा, गौरव अरोड़ा व राजेश जस्सी, अनिल कथूरिया, भूषण चावला और मनन धमीजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Related Posts
करनाल में विवाहिता की जहर पीने से मौत:एक दिन पहले मायके से लौटी थी; परिजनों का दहेज उत्पीड़न का आरोप
सिरसा में नशे ने बर्बाद की युवक की जिंदगी:शरीर में कीड़े पड़े और घर बिका; पत्नी बच्चे माता-पिता सड़क पर आए
