MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:इंदौर में जहरीले पानी से 15 मौतें, स्कूल में महिला डांसरों पर उड़ाए पैसे; दोस्त का सिर कुचला, जिंदा जलाया

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. इंदौर में जहरीला पानी मामला: दो अफसर हटे, HC में सरकार बोली– 4 मौतें इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से मौतों के मामले में नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव और एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया पर कार्रवाई हुई। सिसोनिया को हटाया गया, अन्य अधिकारियों के प्रभार बदले गए। हाईकोर्ट में सरकार ने सिर्फ 4 मौतें बताईं, जबकि परिजन और अस्पताल 15 मौतों का दावा कर रहे हैं। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। पढ़ें पूरी खबर 2. उज्जैन स्टेशन पर CPR से बची यात्री की जान: जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल होंगे सम्मानित
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महाकाल दर्शन को आए एक श्रद्धालु की जान जीआरपी हेड कॉन्स्टेबल ने बचा ली। 1 जनवरी को प्लेटफॉर्म पर यात्री देवी सिंह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने गोल्डन टाइम में CPR देकर उसे होश में लाया। घटना का वीडियो सामने आया है। एसपी द्वारा आरक्षक को सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 3. जबलपुर में थाने के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा: बदमाश ने डीजल डालकर आत्महत्या की कोशिश जबलपुर में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई से बचने के लिए एक बदमाश ने थाने के बाहर हंगामा किया। खमरिया थाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्ती के बाद आरोपी धर्मेंद्र यादव ने डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उस पर पहले से पांच मामले दर्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. नर्मदापुरम में दोस्त की हत्या: सिर कुचला, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
नर्मदापुरम के जावली गांव में जादू-टोने के शक में युवक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने दोस्त को शराब पार्टी के बहाने जंगल ले जाकर पत्थर से सिर कुचला और पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हत्या मां की मौत का बदला लेने के लिए की गई। पुलिस ने मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. ग्वालियर में अंबेडकर तस्वीर जलाने पर धरना, NSA की मांग ग्वालियर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर जलाने और आपत्तिजनक नारेबाजी के विरोध में दलित संगठनों ने कलेक्ट्रेट पर ढाई घंटे धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी एडवोकेट अनिल मिश्रा पर NSA लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सात लोगों पर FIR दर्ज है। पढ़ें पूरी खबर 6. एमपी में पचमढ़ी सबसे ठंडा, कोहरे से ट्रेनें लेट
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी शुक्रवार सुबह सबसे ठंडा रहा, पारा 5.4 डिग्री मापा गया। कोहरे के कारण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और अन्य शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक कम रही। दिल्ली और मालवा से आने वाली कई ट्रेनों में देरी हुई। रात का तापमान बढ़ा, अधिकांश शहरों में पारा 10 डिग्री से ऊपर रहा। पचमढ़ी, शिवपुरी, टीकमगढ़ और रीवा जैसे क्षेत्र अभी भी ठंडे हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. मुरैना में दबंगों की फायरिंग, 5 घायल: गाय चराने से रोकने के बाद विवाद
मुरैना के जौरा विकासखंड में दबंगों ने दलित परिवार पर फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला किया। विवाद खेत में गाय चराने और बाजरे की करब उठाने को लेकर हुआ। घटना में पांच लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि दबंग बनवारी गुर्जर और उसके साथी परिवार को धमकी दे रहे थे। वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया, पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में देरी का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. भोपाल लौटते समय ऑटो में 5 लाख का बैग छूटा, चालक ने लौटाया सागर में भोपाल से लौट रहे परिवार का 5 लाख रुपए के जेवर और नकदी से भरा बैग ऑटो में छूट गया। घर पहुंचने पर यह बात याद आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और सोशल मीडिया की मदद से ऑटो की पहचान की। ईमानदार चालक ने बैग थाने पहुंचाया। पुलिस और चालक की तत्परता से परिवार की खुशियां लौट आईं। पढ़ें पूरी खबर
खबर जरा हटके
9. दतिया सरकारी स्कूल में महिला डांसरों का डांस VIDEO: पंचायत ने मांगी थी अनुमति
दतिया के परासरी गांव में सरकारी स्कूल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान महिला डांसरों का डांस वीडियो वायरल हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोग डांसरों पर पैसे उड़ाते नजर आए। प्राचार्य बलवान सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव और सरपंच से अनुमति ली गई थी। आयोजन स्कूल की छुट्टी के दौरान हुआ। डीपीसी ने प्राचार्य से लिखित स्पष्टीकरण मांगा और बताया कि स्कूल में आयोजन नियमों के अनुसार ही हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भोपाल में रहेंगे
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत भोपाल दौर पर हैं। कल सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की जाएगी। इस संवाद में समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।