अनिल विज-राव नरबीर के बयान पर सियासत:अभय चौटाला बोले-उन्हें घोटाले का पता नहीं, वे कैसे मंत्री, नरबीर मानते है कि हमारे अधिकारी भ्रष्ट

Spread the love

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और राव नरबीर के बयान को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, पिछले एक वर्ष में भाजपा की सरकार जो कांग्रेस की मेहरबानी से बनी है उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनवाई हैं। कागजों में विकास दिखाया गया कई घोटाले इस साल में हुए धान घोटाले के पीछे जो लोग थे उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अनिल विज ने बयान देकर बताया कि उनके विभाग में 1500 करोड़ का घोटाला हुआ है, सीएम को जानकारी दी है अगर उन्हें घोटाले का पता नहीं था तो वह किस बात के मंत्री हैं। शराब घोटाले पर सरकार ने कुछ नहीं किया चंडीगढ़ में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि शराब घोटाला भी जैसे जांच करके डस्टबिन में डाल दिया वैसे ही इसको भी जांच करा के डस्टबिन में डाल देंगे। बारिश से जो किसानों की फसल खराब हुई उन किसानों को कैसे कमजोर किया जाए इस पर काम किया जा रहा है। उनके खेतों से पानी नहीं निकाला गया, न ही मुआवजा दिया गया। एसडीओ भर्ती में 90 फीसदी लोग बाहर के लगाए गए अगर बाहरी लोगों को नौकरी देनी है तो हरियाणा के बच्चे कहां जाएंगे। सरकार के मंत्री अधिकारियों को भ्रष्ट बता रहे अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार के मंत्री राव नरवीर सिंह ने अपनी सरकार पर आरोप लगाया कि हमारे अधिकारी भ्रष्ट हैं, मंथली लेते हैं। वो खुद मानते है कि भ्रष्टाचार की दलदल में लिप्त है। लाडो लक्ष्मी योजना में भी घोटाला हुआ है, हर महीने 2100 रुपए देने की बात कही। बाद में उसे किस्तों में देने की बात कही ताकि उस पैसे का ब्याज खाया जा सके। पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के बयान पर बोले अभय हरियाणा पूर्व डीजीपी ओपी सिंह के बयान को लेकर अभय चौटाला ने कहा, पूर्व डीजीपी ने खुद यह माना था कि हमने इतने अपराधी पकड़ लिए हैं कि जेल में जगह नहीं है, मतलब साफ था कि कानून व्यवस्था सही नहीं थी। अजय चौटाला के बयान पर अभय चौटाला का बयान झूठ और लूट की दुकान बंद हो चुकी है उनका जिक्र न करें।पंजाब से जो फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है उससे हरियाणा का पानी पीने लायक नहीं है बीमारियां हो रही है कैंसर जैसी बीमारियां फैल रही है समस्त हरियाणा में यही हाल है।