हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर ठगी और ‘डंकी’ (अवैध रास्ता) के जरिए युवाओं की जिंदगी दांव पर लगाने का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। पानीपत के शिमला-मलाना की रहने वाली एक महिला ने करनाल के एक एजेंट पर धोखाधड़ी, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी करवाने की नीयत से उनके पति को मौत के मुंह में धकेलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ग्रीन कार्ड और टीचर की नौकरी का दिया झांसा महिला मीना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव गंगाटेहड़ी (करनाल) निवासी कुलदीप सिंह ने उन्हें और उनके पति सुनील कुमार को झांसा दिया था कि वह एक रजिस्टर्ड एजेंट है। उसने 76 लाख रुपए में दोनों को अमेरिका भेजने, वहां ग्रीन कार्ड और टीचर की नौकरी दिलवाने का सौदा तय किया। आरोपी ने भरोसा दिलाया था कि पूरा पैसा अमेरिका पहुंचने के बाद ही देना होगा। फ्लाइट का वादा कर ‘डंकी’ के रास्ते भेजा, छीने पासपोर्ट और पैसे शिकायत के अनुसार, कुलदीप सिंह ने चालाकी से सुनील कुमार को पहले भेजने की बात कही। उसने वादा किया था कि सुनील को फ्लाइट से मेक्सिको भेजा जाएगा। लेकिन हकीकत में उन्हें दुबई और अजरबैजान के रास्ते सर्बिया भेज दिया गया। सर्बिया पहुंचते ही एजेंट के गुर्गों ने सुनील से उनके 5000 यूरो और पासपोर्ट छीन लिए। 45 दिनों तक जंगलों में अमानवीय यातनाएं मीनार देवी ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार को भेड़-बकरियों की तरह ट्रालों में भरकर जंगलों के रास्ते अवैध बॉर्डर पार कराया गया। पीड़िता ने बताया कि… एजेंट ने दी जान से मारने की धमकी मीना देवी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो कुलदीप सिंह ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पहले भी धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है। एसपी के आदेश पर FIR मीना देवी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश पर पुलिस ने थाना सेक्टर 13/17, पानीपत में मामला दर्ज किया गया है। इसमें IPC की धारा 406 (अमानत में खयानत), 420 (धोखाधड़ी) और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पानीपत से ‘डंकी’ रूट से अमेरिका गया युवक लापता:पत्नी बोली- पासपोर्ट-यूरो छीनकर जंगलों में भटकाया; करनाल एजेंट से 76 लाख में सौदा
