लखनऊ KGMU में नर्सिंग छात्रा ने इंटर्न डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोपी डॉ. मोहम्मद आदिल के खिलाफ FIR कराई है। पीड़िता ने इसमें बताया कि डॉक्टर ने उससे शादी का वादा किया। इसके बाद फ्लैट पर बुलाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने डॉक्टर से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। धमकाया कि अगर किसी से कहा कि प्राइवेट फोटो वायरल कर देगा। कैसरबाग पुलिस ने FIR दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। KGMU में 15 दिनों में यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक डॉक्टर ने अपने साथी डॉक्टर रमीजुद्दीन के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर रमीजुद्दीन ने उसे लव-जिहाद में फंसाया। शादी से पहले धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला। इस मामले में सीएम योगी ने भी पीड़ित डॉक्टर से बात की है। डॉक्टर रमीजुद्दीन अभी फरार है। पहले दोस्ती की, फिर शादी का वादा
पीड़ित छात्रा KGMU से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वह अलीगंज के एक पीजी में रहती है। पीड़ित ने बताया कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कैसरबाग में रहने वाले मो. आदिल से हुई थी। आदिल बरेली का रहने वाला है। वह KGMU से इंटर्न है। आदिल ने पहले दोस्ती की। फिर प्यार का इजहार कर शादी का वादा किया। छात्रा का आरोप है कि शादी का वादा करके उसने फ्लैट पर बुलाया। वहां फिजिकल रिलेशन बनाए। बाद में जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। उसने पीड़ित की निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर छात्रा ने पुलिस से शिकायत की। डीसीपी बोले- मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराएंगे
डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी KGMU में इंटर्न है। आरोपी के बैकग्राउंड और ठिकानों की जांच की जा रही है। छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है… ——————— ये खबर भी पढ़ लीजिए… नए साल पर कांपा यूपी, पहली बार पारा 3°C:सीजन में सबसे कम, शिमला 4, मनाली 5°C; अगले 7 दिन कोहरा रहेगा यूपी में नए साल की शुरुआत भयंकर ठंड के साथ हुई। पहाड़ों पर बर्फबारी से पहली बार सीजन में रात के वक्त न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का तापमान शिमला और मनाली जैसे हिल स्टेशनों से भी कम रिकॉर्ड किया गया। बुधवार की बात करें तो प्रदेश बाराबंकी में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ लीजिए…
‘KGMU डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए’:नर्सिंग छात्रा ने FIR कराई, बोली- फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा
