भिवानी के सेक्टर 21 स्थित एक बर्तन साफ करने के जूना बनाने की फैक्ट्री में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं आग को देखकर आसपास के 5 जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियां बुलाई गई। इधर, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीएसपी अनूप कुमार भी मौके पर पहुंचे। साथ ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। लेकिन आग लगने के कारण काफी सामान जल गया। पुलिस के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। पास की फैक्ट्रियों को भी खतरा सेक्टर 21 में स्थित फैक्ट्री नंबर 123 में आग लगी है। वहीं इसके आसपास में भी कई फैक्ट्री हैं, जिनमें भी आग का खतरा होने के चलते पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने सावधानी बरती है। साथ ही दूसरी फैक्ट्रियों में आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह आग समय रहते नियंत्रित की जा सके। इस आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। जिनकी मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग काफी तेज व फैक्ट्री के ऊपर तक फैली हुई होने के चलते आग होने के चलते 5 जिलों से बुलाई दमकल विभाग की गाड़ी डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि 123 नंबर फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचित किया और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हिसार, हांसी, महम, जींद और चरखी दादरी को भी सूचित किया गया है। यहां से करीब 20-25 गाड़ियां मंगवाई हैं। वहीं सभी जिलों से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचेंगी। इसके अलावा दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा डीएसपी ने कहा कि हम 2 तरफ से इस पर पानी डाल रहे हैं। इसके नजदीक फैक्ट्रियां हैं। हमारा प्रयास है कि आसपास की फैक्ट्रियों को सुरक्षित रखा जाए। यह बर्तन साफ करने का जूना बनाने की फैक्ट्री है। प्राथमिक दृष्टि से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बताया जा रहा है। फैक्ट्री में ऊपर और नीचे दोनों जगह आग लगी हुई है। जल्द से जल्द आग पर काबू पाने का प्रयास है। फैक्ट्री में गैस सिलेंडर होने की सूचना पर कहा कि आग पर काबू मिलते ही सबसे पहले सिलेंडरों को निकाला जाएगा।
भिवानी की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:5 जिलों से बुलाई दमकल की गाड़ियां, DSP बोले-पास की फैक्ट्रियों को भी बचाने में जुटे
