फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार भाखड़ा नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार टोहाना की तरफ से आकर गांव चांदपुरा की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नहर में जा गिरी। घटना के समय कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाखल थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की टीम को बुलाया और रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। नहर में तेज बहाव होने के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने बताया कि कार और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। देखें घटना स्थल की 2 PHOTOS…
फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में गिरी कार:4 लोग सवार होने की आशंका; गोताखोर बुलाए गए, तेज बहाव से तलाश में दिक्कत
