हिसार के पैसेंजर ने शराब पीकर फ्लाइट में हंगामा किया:क्रू मेंबर को गालियां दीं, इमरजेंसी गेट खोलने लगा; इंदौर से दिल्ली आ रहा था

Spread the love

हरियाणा के जिले हिसार के रहने वाले एक यात्री ने इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा कर दिया। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स का आरोप है कि यात्री ने अन्य यात्रियों और क्रू के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास करते हुए बाहर निकलने की डिमांड करने लगा। इंडिगो के सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर और क्रू मेंबर ने इंदौर पुलिस को इसकी शिकायत दी है। वहीं, इस मामले में यात्री सुनील कुमार का कहना है कि उनका कोई कसूर नहीं है। उन्हें फंसाया गया है। वह तो केवल फ्लाइट लेट होने का कारण पूछ रहे थे। इससे क्रू मेंबर्स नाराज हुए और मुझे फंसा दिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया
इसके बाद एयर इंडिया का स्टाफ यात्री को विमान से उतारकर इंदौर के एरोड्रम थाने ले गए। इंदौर के एरोड्रम थाना पुलिस ने शरीफ कुरैशी की शिकायत पर मंगलवार को सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सुनील इंडिगो की सोमवार रात 9:15 बजे की फ्लाइट में शराब के नशे में था। वहीं, आरोपी सुनील एनएचएआई में ठेकेदार है। 2 पॉइंट में पढ़िए सुनील ने मामले में क्या बताया…