हरियाणा में नए साल पर बिग सेलिब्रेशन:गुरुग्राम में बी प्राक, जस्सी गिल परफॉर्म करेंगे, हिसार में मासूम शर्मा आएंगे; करनाल में रशियन डांस

Spread the love

हरियाणा में इस बार नए साल पर बिग सेलिब्रेशन होगा। हरियाणा के कई बड़े शहरों में कॉन्सर्ट रखे गए हैं। नए साल पर लोग इस बार धूम मचाने के लिए तैयार हैं। पहले जहां गुरुग्राम, चंडीगढ़ और गोवा जैसे शहरों में जो कार्यक्रम होते आए हैं, वह कार्यक्रम अब हरियाणा के दूसरे अन्य बड़े शहरों में भी हो रहे हैं। गुरुग्राम में इस बार पंजाबी एक्टर-सिंगर जस्सी गिल और बी प्राक परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। वहीं, फतेहाबाद में पंजाबी सिंगर सतकार संधु का खास शो रखा गया है। इसके अलावा हिसार के ताज रिसोर्ट में सन बर्न कार्यक्रम हो रहा है। इसमें DJ सुकेतु मास्क बॉक्स और ओला रास की टीम प्रस्तुति देंगी। करनाल में रशियन डांस का प्रोग्राम रखा गया है। कॉन्सर्ट के साथ धार्मिक आयोजन भी रखे गए हैं। हिसार के ट्यूलिप रिसोर्ट में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा भजन गाते नजर आएंगे। वहीं, धर्मनगर कुरुक्षेत्र के मठों व मंदिरों में हवन व रामचरित मानस पाठ रखा गया है। इसी तरह पंचकूला में सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के पास साईं संध्या होगी। सोनीपत के मुरथल ढाबे पर भी सेलिब्रेशन होगा
सोनीपत में नए साल के जश्न को लेकर मुरथल के ढाबों पर भी रौनक नजर आएगी। सोनीपत के सूमोश में नए ग्रैंड गल नाइट पैकेज किए गए हैं, जिसमें 3999 रुपए पर कपल अनलिमिटेड फूड, 6999 रुपए पर कपल इम्पोर्टेड पैकेज में अनलिमिटेड फूड और ड्रिंक दिए गए हैं। बार मेन्यू अलग बनाया गया है। इसमें 4000 से लेकर 49999 रुपए तक की महंगी शराब परोसी जाएंगी। वहीं, जीटी रोड NH-44 मुरथल स्थित विंडहैम फाइव स्टार होटल में पंजाबी गायक अमर संधू और एकम बावा लाइव परफॉर्मेंस देंगे। यहां पर कपल बेसिक रेट 17999 और प्रीमियम टायर 19999 रुपए रखे गए। इसके अलावा एंटीलिया होटल में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन ड्रिंक, गाला डिनर, इम्पोर्टेड लिकर, लाइव एंटरटेनमेंट ब्रेकफास्ट और एक्सटेंडेड ब्रंच की व्यवस्था की गई है। बेल्ला नोश में 2500 रुपए पर पर्सन चार्ज रखे गए हैं। एडवांस बुकिंग सिस्टम चल रहा है। हरियाणा में इन-इन जगहों पर होगा खास सेलिब्रेशन… हरियाणा में धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे…