हिसार में नेशनल हाइवे पर ट्रक में घुसी कार:पानीपत जा रहा था परिवार, 10 लोग सवार थे, भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पीटा

Spread the love

हरियाणा के हिसार में शाम करीब साढ़े 3 बजे हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर केंद्रीय भैंस फॉर्म के पास बड़ा हादसा हो गया। सिरसा साइड से आ रही एक अर्टिगा कार साउथ बाईपास से टर्न कर रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक ही परिवार के 9 लोग और ड्राइवर बाल-बाल बच गए इसमें दो बच्चे भी शामिल थे। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और ट्रक ड्राइवर को साइड में ले जाकर उससे धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान भीड़ में ही लोगों ने ट्रक ड्राइवर को छुड़वाया। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर एक किलोमीटर तक वन साइड लेन में जाम लग गया। इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग वैन मौके पर पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भीड़ को साइड में कर वाहनों को सुचारू करवाया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक के साइड से वाहनों को निकाला। नेशनल हाईवे पर हादसे की तस्वीरें… कार ड्राइवर बोला-हिसार से बैठाई थी सवारी कार ड्राइवर अमित ने बताया कि वह सिरसा के गांव बकरियां वाला का रहने वाला है और आज ही हिसार से लोकल सवारियां बैठाकर पानीपत जा रहा था। उसने सर्विस लेन से मेन हाईवे पर जाने की कोशिश की तो इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को तेजी से मोड़ दिया और इस दौरान उसकी गाड़ी ट्रक के नीचे आ गई। हादसे के समय गाड़ी सवारियों से भरी हुई थी। एक ही परिवार के सभी लोग थे। ट्रक ड्राइवर नशे में लग रहा है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है। महिला ने बताया-हम बच्चों सहित 9 लोग बैठे थे परिवार की महिला शीला ने बताया कि हम हिसार की तेजो मार्केट से आ रहे हैं और पानीपत की तरफ जा रहे थे। हमने जाने के लिए किराए पर गाड़ी ली थी। हम हाईवे पर चढ़े ही थे कि हमारी गाड़ी को ट्रक ने मोड़ते हुए दबा दिया। महिला ने बताया कि गाड़ी में 2 बच्चों सहित हम 9 लोग बैठे थे। हादसे में पूरी तरह बचत हो गई। हमने ट्रक वाले को आवाज लगाई की भाई हमे मारेगा मगर उसने ध्यान नहीं दिया और गाड़ी को घसीटते हुए ले गया।