हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थीम पार्क (केशव) से मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई। लाश के पास ही एक बड़ा चाकू पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास तलाशी अभियान चलाया, लेकिन व्यक्ति का सिर नहीं मिला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या करने के बाद हत्यारा सिर अपने साथ ले गया। जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। अभी व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पार्क में खून बिखरा था
मंगलवार सुबह लोग आम दिनों की तरह पार्क में घूमने के लिए पहुंचे थे। यहां स्टेज के पास लोगों को सिर कटी लाश पड़ी दिखी। व्यक्ति ने नीले रंग का लोअर और स्वेट शर्ट डाली हुई थी। आसपास काफी खून बिखरा हुआ था। साथ में एक चाकू और सीरिंज भी पड़ा मिला। मृतक के पेट में लाश खींचने के निशान थे। पहचान नहीं हो पाई
लोगों ने लाश देखकर तुरंत इसकी सूचना डायल 112 में दी। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने व्यक्ति की जेब की तलाशी ली, लेकिन उसके पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने पार्क और आसपास के इलाकों में सिर ढूंढा। पास रहने वाले लोगों को भी पहचान के लिए बुलाया गया, लेकिन मृतक के बारे में पता नहीं चल पाया। घटना पर SHO की 2 अहम बातें… शहर के बीचोंबीच पार्क
थीम पार्क शहर के बीचोंबीच स्थित है। पार्क के पीछे की तरफ रेलवे लाइन और सामने की तरफ पिपली-थर्ड गेट हाईवे है। थीम पार्क का इस्तेमाल राजनैतिक रैलियों, समारोहों और अन्य आयोजनों के लिए किया जाता है। वैसे रोजाना लोग यहां घूमने के लिए भी आते हैं।
कुरुक्षेत्र थीम पार्क से मिली व्यक्ति की सिर कटी लाश:पास पड़ा मिला चाकू, हत्या कर गर्दन काटने की आशंका
