गुरुग्राम DLF कमेलियाज सोसाइटी में फर्जी प्रॉपर्टी बेचकर ठगी:सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देते, ₹200 करोड़ हड़पे, दिल्ली में 5 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गुरुग्राम की हाई प्रोफाइल अल्ट्रा लग्जरी डीएलएफ कमेलियाज सोसाइटी में फर्जी प्रॉपर्टी को बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल ने 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन्होंने कमेलियाज की एक फर्जी प्रॉपर्टी को बेचकर बिजनेसमैन से ₹12.04 करोड़ की ठगी कर ली। मुख्य आरोपी का नाम मोहित गोगिया है। इसने अपने 4 साथियों विशाल मल्होत्रा, सचिन गुलाटी, भारत छाबड़ा और अभिनव पाठक के साथ सिंडिकेट बनाकर फर्जी SBI बैंक ऑक्शन दस्तावेज दिखाते हैं और पीड़ितों को लग्जरी प्रॉपर्टी सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देते थे। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली, पंजाब और गोवा समेत कई राज्यों में ₹200 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। इस मामले में फरार मास्टरमाइंड राम सिंह उर्फ बाबाजी की तलाश की जा जारी है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…