धार जिले के सरदारपुर बदनावर मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सीमेंट फैक्ट्री के सामने हुई। बाइक क्रमांक एमपी 11 एमपी 4530 पर सवार युवक बदनावर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान ग्राम बिछिया निवासी तेजा पिता मुकेश (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सरदारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भिजवाया। पोस्टमार्टम रविवार सुबह किया जाएगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सरदारपुर थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
वाहन की बाइक में टक्कर, युवक की मौत:धार में सीमेंट फैक्ट्री के सामने हादसा; बदनावर की ओर जा रहा था
