यूपी में कोहरे का रेड अलर्ट, भयंकर ठंड पड़ेगी:30 जिलों में कोहरा, सड़कों पर सन्नाटा, कुछ दिख नहीं रहा; एक हफ्ते में 5 की मौत

Spread the love

यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। गोरखपुर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है। सर्द हवाएं चल रही हैं। कई जगह कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी शून्य रह गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज से अगले कुछ दिनों के लिए भयंकर ठंड का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या-सीतापुर समेत 23 जिलों में सीजन में पहली बार रेड अलर्ट है। लखनऊ-कानपुर समेत 31 जिलों में ऑरेंज और प्रयागराज समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट है। धूप निकलने के चांस कम हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बेवजह यात्रा से बचिए। बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखिए। शुक्रवार की बात करें तो प्रदेश में शिमला-मनाली (7°C), नैनीताल (9°C) और जम्मू (10°C) से भी ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। मेरठ का तापमान 5.9°C दर्ज किया गया। मेरठ के बाद 6.4°C के साथ इटावा दूसरे और 6.8°C के साथ बाराबंकी तीसरे नंबर पर रहा। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें दो से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। वाराणसी, अयोध्या समेत समेत कई एयरपोर्ट्स पर 10 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर रही हैं। गोरखपुर में मुंबई की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई, जबकि 6 उड़ानें देरी से उड़ीं। वहीं, फर्रुखाबाद में 52 साल के किसान हरनाथ सिंह की मौत हो गई। वे कादरी गेट थाना क्षेत्र के नगला कलार गांव के रहने वाले थे। फसल की सिंचाई के दौरान ठंड लगने से बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रदेश में बीते एक हफ्ते में ठंड की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तर प्रदेश में अगले चार दिनों तक ठंड और कोहरे का असर ज्यादा रहने वाला है। आज से यूपी में भीषण ठंड पड़ेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- यूपी के सबसे ठंडे जिले जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, आने वाले दिनों कैसे हालात रहेंगे, जानने के लिए स्क्रोल करिए…