यूपी की बड़ी खबरें:हाथरस में पुलिस टीम पर हमला; महिलाओं ने गाड़ी से खींचकर पीटा, जमकर गालियां दीं

Spread the love

हाथरस में एक झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं समेत ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। गाड़ी से खींचकर पीटा और पथराव भी किया। जिससे पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। इस दौरान पुलिसकर्मी बेबस नजर आए। वह हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। बचकर भागने की कोशिश करते रहे। महिलाओं का आरोप है पुलिसकर्मी नशे में थे। उन्होंने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस पर हमले वीडियो भी सामने आया है। मामला जंक्शन कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर बरेली के होटल में शराबियों ने युवती का सिर फोड़ा,VIDEO: क्रिसमस पर टेबल को लेकर शुरू हुई कहासुनी, बोतल से किया हमला बरेली में शराब के नशे में धुत छह से अधिक युवकों ने एक युवती के साथ बदमीजी की। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार पर ₹20 लाख का हर्जाना लगाया, बिना सुनवाई का मौका दिए ध्वस्तीकरण किया था इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बिना सुनवाई का मौका दिए खातेदार का नाम हटाने और भूमि पर बने निर्माण को ध्वस्त करने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने न केवल उप जिलाधिकारी (एसडीएम) द्वारा पारित आदेश को रद्द कर दिया है, बल्कि सरकार पर 20 लाख रुपए का हर्जाना भी लगाया है। न्यायालय ने यह रकम याची को दो माह के भीतर भुगतान करने का आदेश दिया है। (पूरी खबर पढ़िए) ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बीच डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पहुंचे दिल्ली, PM मोदी को दिया निमंत्रण यूपी में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की है। हालांकि उनकी यह मुलाकात वाराणसी के नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप के निमंत्रण को लेकर है। ब्रजेश पाठक के साथ वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और उन्हें 4-11 जनवरी के बीच वाराणसी में होने वाले नेशनल बॉलीबॉल चैंपियनशिप के आयोजन का निमंत्रण दिया। ब्रजेश पाठक ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। लिखा- आज दिल्ली में विश्व के लोकप्रिय नेता, हमारे पथ प्रदर्शक, प्रेरणास्रोत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंटकर स्नेहिल सानिध्य व कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। इस अवसर पर महापौर वाराणसी अशोक तिवारी उपस्थित रहे। फिलहाल, इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे उप मुख्यमंत्री के बढ़ते कद से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग इसे भाजपा की रणनीति बता रहे हैं। सत्ता पक्ष में ब्राह्मण समाज के सशक्त चेहरे के रूप में भी ब्रजेश पाठक हैं। वह ब्राह्मण समाज के विधायकों की बैठक में खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात को उस नजरिए से भी जोड़ा जा रहा है। लखनऊ में सैनिकों को फ्लैट पर 20% डिस्काउंट मिलेगा, पांच जिलों में आवास विकास परिषद की नई योजनाएं आएंगी आवास विकास परिषद अब सैनिकों को सस्ते रेट पर फ्लैट देगा। उन्हें आम जनता से हटकर 5% ज्यादा की छूट दी जाएगी। यानी अब उन्हें फ्लैट पर कुल 20% का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें भुगतान करने की समय सीमा भी ज्यादा दोनों की दी जाएगी। यह प्रस्ताव बोर्ड में सैनिकों के सुझाव के बाद रखा गया था जो कि शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में पास हो गया है। लखनऊ के विकासनगर मिनी स्टेडियम को 10 साल की लीज पर निजी हाथों में दिया जाएगा। वहीं, यूपी के 5 जिलों में परिषद की नई योजनाएं आएंगी। इनमें प्रतापगढ़ में छह महीने में नई योजना, मऊ और गाजीपुर में अगले साल आने वाली नई योजना शामिल है। गाजियाबाद की वसुंधरा योजना संख्या-3 के विस्थापित किसानों को अब परिषद की ओर से 35 वर्गमीटर का प्लॉट दिया जाएगा। (पूरी खबर पढ़िए) पीलीभीत में सगे भाई की हत्या कर शव घर में दफनाया, 7 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद, आरोपी हिरासत में पीलीभीत में रविवार को 7 बीघा जमीन के विवाद में भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को घर में करीब आठ फुट गहरा गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। बड़े भाई ने शुक्रवार को पुलिस को भाई हंसराज के कई दिनों से लापता होने की सूचना दी। साथ ही उसने हत्या की आशंका जताई। पुलिस की पूछताछ में मामला सामने आने के बाद शव बरामद कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के लिलहर गांव की है। हंसराज (35) बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भौरूआ में बड़े भाई पृथ्वीराज के साथ रहता था। वहीं मझला भाई नक्षत्रपाल सिंह अपनी ननिहाल लिलहर गांव में रहता था। जिसकी मां को मायके से 7 बीघा कृषि जमीन मिली थी। मां की मौत के बाद नक्षत्र पाल ने पूरी जमीन अपने नाम करा लिया। इसी को लेकर अक्सर मारपीट और विवाद होता था। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में बसपा विधायक के अकाउंटेंट की कार से 10 लाख रुपए चोरी, युवक रुपयों से भरा बैग लेकर फरार सोनभद्र में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंटेंट की कार से करीब 10 लाख रुपए से भरा बैग चोरी हो गया। घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास शुक्रवार करीब 11 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी और कैशियर प्रकाश द्विवेदी शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से 10 लाख रुपए निकालकर क्रेटा कार से कार्यालय जा रहे थे। रामलीला मैदान के पास अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया। चालक टायर बनवाने के लिए बढ़ौली चौराहे की ओर चला गया। जबकि प्रकाश द्विवेदी गाड़ी के पास ही मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक बातचीत करते हुए कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर… लखनऊ में फर्जी ID से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 7 गिरफ्तार, 2000 से ज्यादा अपात्रों को फायदा दिलाया फर्जी ID से अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने वाले 7 लोगों को लखनऊ STF ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ, बाराबंकी, प्रतापगढ़, गाजीपुर और इटावा के आरोपी पकड़े गए हैं। इन्होंने अब तक 2 हजार से ज्यादा अपात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन्हें फायदा दिलवाया है। इसी गिरोह के दो सदस्य 17 जून 2025 को नवाबगंज प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए थे। उस दिन 84 अपात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बरामद हुए थे। उस मामले में प्रयागराज में दर्ज कराया गया था। पूरी खबर पढ़िए… अयोध्या में पल्लवी पटेल बोलीं– चार दिन के सत्र में चार सेकेंड भी नहीं बोलने दिया, भाजपा सत्ता बचाने के लिए करा रही SIR अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचीं। बस्ती जाते समय बड़ी देवकाली के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा- सदन में चार दिन के सत्र में हमें चार सेकेंड भी नहीं बोलने दिया गया। भाजपा सरकार में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा सत्ता बचाने के लिए SIR करा रही है। पल्लवी पटेल ने बताया कि पार्टी द्वारा “अपना चला गांव की ओर” कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक जनपद में कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। अयोध्या में संगठन से जुड़े लोगों से संपर्क के बाद वे बस्ती, बलिया और मऊ का दौरा करेंगी। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में जन्मदिन मनाकर लौट रहे 2 भाई समेत 3 की मौत, एक दोस्त की हालत गंभीर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक सोनभद्र में गुरुवार शाम जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। जिसमें दो भाई समेत तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक अपने छोटे भाई मनीष का जन्मदिन मनाने के लिए धंधरौल बांध गए हुए थे। वहीं जन्मदिन मनाने के बाद 4 दोस्त एक ही बाइक से शाम 6 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अकछोर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। जिसमें सरकारी अस्पताल राजगढ़ मिर्जापुर के रहने वाले मनीष शर्मा (20) और रवि शर्मा (20) और शुभम शर्मा (21) की मौत हो गई। वहीं दोस्त अविनाश शर्मा (19) की हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर… बलरामपुर में तेंदुआ के हमले से युवती की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग बलरामपुर में गुरुवार सुबह तेंदुए के हमले में एक युवती की मौत हो गई। वह घर से करीब 2 किमी दूर जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला पचपेड़वा विकासखंड के विशुनपुर कोड़र गांव का है। भाभर रेंज के रेंजर योगेश कुमार मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विभाग की ओर से तत्काल 10 हजार की आर्थिक सहायता परिजनों को दी। साथ ही आश्वासन दिया कि शासन जो भी सहयोग संभव होगा उपलब्ध कराया जाएगा। पढ़ें पूरा मामला… मेरठ में युवक ने कार की खिड़की से लहराया हथियार, एक्सप्रेसवे पर काफिले में शामिल थीं दर्जनों गाड़ियां मेरठ में एक काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे और दिल्ली रोड पर एक कार में कुछ कार्यकर्ता हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और कार्रवाई तेज कर दी। काफिला लखनऊ से मेरठ आ रहा था। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। जब काफिला मेरठ शहर में प्रवेश कर रहा था, तब दर्जनों गाड़ियां इसमें शामिल थीं और लोग सनरूफ व खिड़कियों से बाहर लटके हुए थे। इसी दौरान, काफिले में शामिल एक कार में सवार कुछ युवक खिड़की से हथियार लहराते हुए नजर आए। सैकड़ों वाहनों के कारण दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई। हथियार लहराने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मेरठ में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, तेज रफ्तार अज्ञान वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा करनाल हाईवे पर ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में मृतकों की पहचार आदी पुत्र संजय निवासी ग्राम पोहली, थाना सरधना और वेदु पुत्र भारत निवासी जिला हापुड़ के रूप में हुई। दोनों मृतक आपस में सगे मामा-बुआ के लड़के बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल एक अन्य आशु निवासी पोहली को गंभीर हालत में सरधना रोड स्थित शीला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरी खबर पढ़िए फिरोजाबाद में स्कूल जा रहे भाई-बहन को ट्रैक्टर ने रौंदा, हादसे में 10वीं छात्रा की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। साइकिल पर सवार भाई-बहन को एक बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंद दिया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लगभग तीन घंटे तक छात्रा के शव को नहीं उठने दिया। घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंराव खुर्द में जायमई रोड पर हुई। अंराव खुर्द निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री हेमलता (कक्षा 10) और पुत्र मोहित (कक्षा 8) सुबह साइकिल से सिरसागंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जा रहे थे। गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही पास के एक ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर और मिट्टी मिक्सचर मशीन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पढ़िए पूरी खबर फर्रुखाबाद में सांसद खेल प्रतियोगिता में कैश प्राइज न मिलने पर हंगामा; कुर्सियां तोड़ीं, क्रीड़ा अधिकारी से धक्का-मुक्की फर्रुखाबाद में गुरुवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर हंगामा हो गया। कुछ खिलाड़ियों ने नकद पुरस्कार न मिलने का आरोप लगाया। खिलाड़ियों का कहना था कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें कैश प्राइज देने की बात कही गई थी, लेकिन समापन समारोह में इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई। गुस्साए खिलाड़ियों ने कुर्सियां तोड़ दीं। क्रीड़ा अधिकारी से भी धक्का मुक्की का आरोप लगा। सांसद मुकेश राजपूत ने खिलाड़ियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कबड्‌डी कोच व दो खिलाड़ियों को हिरासत में लिया। कुछ देर बाद माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया गया। पढ़ें पूरी खबर