गुरुग्राम में कुख्यात बदमाश के होटल पर चला बुलडोजर, VIDEO:PWD की जमीन से कब्जा हटवाया, अड्डा बनाकर अवैध वसूली करता था आरोपी

Spread the love

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने कुख्यात बदमाश की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलवा दिया। मेन रोड पर बने उसके होटल को ध्वस्त कर मलबे में तब्दील कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा किया हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी होटल से करीब एक लाख रुपए महीने की कमाई करते थे। गुरुवार को फर्रुखनगर इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ होटल में पहुंचे। चेतावनी के बाद भी होटल कर्मियों की ओर से कब्जा नहीं हटाया गया तो पुलिस ने अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। आसपास के लोगों का कहना है कि बदमाश रजत के गुर्गे सरकारी जमीन पर कब्जा कर दबंगई दिखाते थे। वहीं आरोपी रजत पर गुरुग्राम, रेवाड़ी और पटौदी थाने में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले पर क्या बताया… प्रत्येक घंटे के हिसाब से आता था किराया
आसपास के लोगों का कहना है कि रजत के गुर्गे होटल की देखरेख में लगे रहते थे। होटल में खाने के साथ हट का भी व्यापार चलता था। इन हट को घंटे के हिसाब से किराए पर दिया जाता था। होटल के अंदर करीब 5-6 हट थी। गुरुग्राम-रेवाड़ी में 10 केस दर्ज
रजत के खिलाफ गुरुग्राम, रेवाड़ी और पटौदी थानों में कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, बलवा, हमला, रंगदारी और धमकी देने जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी कई बार जेल जा चुका है और लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। अपराधियों पर जारी रहेगी कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ऐसे शातिर अपराधियों की सूची तैयार की गई है। जो अपराध से कमाई गई संपत्ति के दम पर अवैध गतिविधियां चला रहे हैं। अपराधियों की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। ——— यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में दो बदमाश भाइयों के कब्जे पर चला बुलडोजर:निगम की 3400 वर्गगज जमीन पर किया था कब्जा, SHO बोले- कब्जा कर दबंगई दिखा रहे हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात बदमाश नरेंद्र उर्फ टिल्लू और उसके भाई रवि द्वारा नगर निगम की जमीन पर किए गए कब्जे पर सोमवार को सरकार का बुलडोजर चलाया गया। इन दोनों भाइयों ने नगर निगम की करीब 3400 गज जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कर रखा है। जिसको गिराने के लिए बादशाहपुर थाना पुलिस और नगर निगम की टीम पहुंची। (पूरी खबर पढ़ें)