MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:डकैतों ने की फायरिंग, गुलेल से आंख फोड़ी; 4 साल की उम्र में 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड, पिता ने की बेटे की हत्या

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. राजगढ़ सराफा बाजार में डकैती: फायरिंग, गुलेल-सब्बल से हमला; लाखों की ज्वेलरी लूटी राजगढ़ में सराफा बाजार में 10–12 हथियारबंद डकैतों ने दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। बदमाशों ने फायरिंग की, गुलेल से आंख फोड़ दी और बुजुर्ग व्यापारी पर सब्बल से हमला किया। सीसीटीवी तोड़े गए। खबर सुनकर एक व्यापारी के पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 2. भोपाल में नर्स की एनेस्थीसिया ओवरडोज से मौत; लिव-इन पार्टनर अस्पताल में छोड़कर भागा
भोपाल में जेके हॉस्पिटल की नर्स मेघा यादव (30) की एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेने से मौत हो गई। वह चार साल से लिव-इन में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार के बाद वह तनाव में थी। ओवरडोज के बाद पार्टनर ने अस्पताल में भर्ती कराया और खुद को भाई बताकर चला गया। पढ़ें पूरी खबर 3. महाकाल में नए साल पर भस्म आरती में प्रवेश बंद, 12 दिन सिर्फ चलित आरती नववर्ष पर भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद रहेगी। 1 जनवरी को भस्म आरती में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों प्रवेश नहीं होंगे, श्रद्धालु केवल चलित भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर 4. अनूपपुर में धान चोरी के विवाद में पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार
अनूपपुर के देवरी पंचायत के मौहरी देवान टोला में धान चोरी को लेकर हुए विवाद में पिता ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बेटा रोजाना धान चुराता था, जिसे लेकर विवाद बढ़ा और झगड़े में हमला कर दिया गया। मौके पर ही बेटे की मौत हो गई। आरोपी पिता फरार है। पढ़ें पूरी खबर 5. इंदौर में एबी रोड का नाम बदलेगा: अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग रखने का प्रस्ताव पास इंदौर नगर निगम की एमआईसी बैठक में एबी रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। विशेष बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम अधिकारी मौजूद रहे। अब नगर निगम मध्यप्रदेश और भारत सरकार को पत्र लिखेगा। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर यह निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर 6. एमपी में शीतलहर का असर: 25 शहरों में पारा 10° से नीचे, पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 3.6 डिग्री पहुंचा। ग्वालियर, इंदौर और भोपाल में भी कड़ाके की ठंड रही। सुबह कई शहरों में कोहरा छाया रहा, जिससे दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. जबलपुर में चौंकाने वाला मामला: 20 साल की युवती के पेट से निकला 22 किलो का ट्यूमर
जबलपुर में 20 वर्षीय युवती के पेट से 22 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला गया। छह महीने से पेट दर्द और सूजन बढ़ती जा रही थी, लेकिन शुरुआती इलाज में बीमारी पकड़ में नहीं आई। सीटी स्कैन में ट्यूमर का पता चला। निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जटिल सर्जरी कर ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। ऑपरेशन में कई नसें और आंत की झिल्ली भी प्रभावित थीं। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. जबलपुर का फतेह बना रिकॉर्ड किड: 4 साल की उम्र में 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड जबलपुर के 4 वर्षीय फतेह गायकवाड़ ने अपनी असाधारण पिक्चर मेमोरी से 11 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फतेह 49 देवी-देवताओं और 35 से अधिक पशु-पक्षियों को मिनटों में पहचान लेता है। 9 मिनट में 35 पक्षियों की पहचान उसका रिकॉर्ड है। उसकी प्रतिभा को कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड संस्थाओं ने सम्मानित किया है। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. दमोह में अनोखा टूर्नामेंट: क्रिकेट जीत का इनाम दो बेटियों की शादी, फाइनल में आएगी बारात
दमोह के कुम्हारी गांव में चल रहा ‘विवाह क्रिकेट टूर्नामेंट’ खेल से ज्यादा सामाजिक बदलाव की मिसाल बन गया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में जीत-हार नहीं, बल्कि दो जरूरतमंद बेटियों का विवाह होगा। पहलकर्ता रवि चौहान की सोच बेटा-बेटी समानता और समाज के सहयोग से बेटियों को सम्मानजनक जीवन देने का संदेश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट 10. MP के स्कूलों में कल वीर बाल दिवस मनाया जाएगा
मध्यप्रदेश के स्कूलों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान पर हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है।