Nainital Winter Carnival: नैनीताल में विंटर कार्निवाल के दौरान पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा के लाइव शो में भारी भीड़ और सुरक्षा अव्यवस्था की वजह से अफरा-तफरी मच गई. स्टेज के सामने दर्शकों का दबाव इतना बढ़ गया कि पुलिस और आयोजकों को भीड़ संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. घटना के बाद एसएसपी नैनीताल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इस बारे में बताया कि कार्यक्रम के दौरान सिंगर ने कुछ दर्शकों को मंच पर बुलाकर सेल्फी और गिफ्ट लिया, जिससे भीड़ और उत्साहित हो गई और नियंत्रण मुश्किल हो गया.
परमिश वर्मा का लाइव शो बना अखाड़ा! नैनीताल में बेकाबू हुई भीड़..जिम्मेदार कौन?
