झज्जर में पत्नी की हत्या आरोपी पति गिरफ्तार:सबूत मिटाने के लिए रात में जलाया शव, मृतका की मां की शिकायत पर हुआ खुलासा

Spread the love

झज्जर जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 18-19 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवती के पति को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। युवक ने अपनी ही पत्नी की रात में हत्या करने के बाद उसका शव जला दिया था। मृतक युवती आशा की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और युवती के पति को गिरफ्तार कर लिया है। माछरौली निवासी मृतका की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी को उसके पति जतिन ने मार दिया है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद मौके पर जाकर पूछताछ की गई और जांच में सामने आया कि जतिन ने आशा की हत्या कर उसके शव को जला दिया। पूछताछ के लिए आरोपी का तीन दिन का रिमांड वहीं माछरौली थाना एसएचओ परमजीत ने बताया कि मौके पर जाकर फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए गए और जिससे मौके से अहम सुराग मिले और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेड़ी सुल्तान निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। 7 महीने पहले हुई थी युवती की शादी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी आशा की शादी इसी साल 30 अप्रैल को झज्जर जिले के ही खेड़ी सुल्तान निवासी जतिन के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही जतिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता था।