नूंह के नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप:घर में बंधक बनाने का आरोप,अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाई,3 पर FIR

Spread the love

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू खंड के एक गांव नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पहले युवकों ने उनकी लड़की का अपहरण कर बंधक बनाया,बाद में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी आरोपी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना चुके है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4 से 5 महीने पहले भी किया था दुष्कर्म पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव सहसौला पट्टी निवासी वसीम, अफरोज और वसीम ने उसकी नाबालिक लड़की से 4-5 महीने पहले खेत में अकेला पाकर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया था। जिसकी उक्त लोगों ने अभील विडियो बनाई और धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पिता का आरोप है कि वीडियो के दबाव में आरोपियों ने उनकी लड़की को एक छोटा फोन दे दिया। जिससे वह लगातार बातें करते थे। कुछ दिन बाद परिवार के लोगों ने लड़की का फोन पकड़ लिया और उसे आरोपियों के हवाले कर दिया। अपनी इज्जत बचाने के लिए उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। अप्राकृतिक संबंध बनाएं और कुकर्म भी किया पिता ने बताया कि 19 दिसंबर की रात आरोपियों ने उनकी लकड़ी को धमकी दी कि वह उनसे मिलने नहीं आई तो उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के डर से उनकी लड़की रात करीब 8:00 बजे उनके पास चली गई। जहां आरोपी उसे अपनी खेतों पर बने ट्यूवेल पर ले गए,तीनों आरोपियों ने उनकी लकड़ी के साथ बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने रात 8 बजे से अगली सुबह 11 बजे तक अपने पास रखा। आरोप है कि आरोपियों ने लड़की के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाएं और कुकर्म भी किया। लड़की को सुबह देने से किया इंकार पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रात में समय अपनी लड़की को तलाश किया तो वह उन्हें घर पर नहीं मिली। काफी छानबीन करने पर पता चला कि उनकी लड़की को तीनों आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा हुआ है। जिसके बाद वह आरोपियों के परिवार के लोगों के पास गए और लकड़ी को उन्हें सौंपने के लिए कहा गया। आरोप है कि आरोपियों के परिवार के लोगों ने लड़की देने से साफ इंकार कर दिया । बाद में कहा कि अगर वह उनके बच्चों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेंगे तो वह लड़की वापिस दें देंगे। इसी शर्त पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे लड़की को आरोपियों ने से दिया। जिसके बाद लकड़ी अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में परिवार को बताया और थाने में शिकायत दी। पुलिस ने फिलहाल शिकायत के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।