सिरसा साइबर थाने के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड:राजस्थान में आरोपियों से 6 लाख वसूलने मामला, एसीबी ने एसपी के संज्ञान में लाया मामला

Spread the love

राजस्थान में आरोपियों से पैसे वसूलने के मामले में नकदी के साथ पकड़े जाने पर सिरसा साइबर पुलिस थाना के तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में राजस्थान गए थे, वहां पर आरोपियों से 6 लाख रुपए वसूल लिए गए। ऐसे में राजस्थान की एसीबी की टीम ने उनको पकड़ लिया और गाड़ी से नकदी मिली थी। इस पर राजस्थान एसीबी ब्यूरो ने सिरसा एसपी को मामला संज्ञान में लाया गया, जिस पर तीनों को सस्पेंड कर दिया गया। ऐसे में तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मचारियों में PSI सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र व कांस्टेबल जगजीत सिंह के नाम शामिल है। पीएसआई सुरेंद्र साइबर थाने में बतौर आईओ कार्यरत है। यह था पूरा मामला जानिएं :
जानकारी के अनुसार, साइबर फ्रॉड के मामले में सिरसा की साइबर पुलिस राजस्थान के उदयपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वापस आ रही थी। गुप्त सूचना पर राजस्थान के अजमेर कुचामन सिटी के पास एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान की टीम ने साइबर थाना सिरसा की पुलिस टीम को रोक कर तलाशी ली तो गाड़ी से लाखों रुपए की नगदी बरामद हुई। एंटी करप्शन ब्यूरो राजस्थान की टीम ने सिरसा उच्च अधिकारियों से बात कर तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच में जुटी है। मामले की जांच जारी है। सिरसा पुलिस भी तीनों पुलिसकर्मियों की विभागीय जांच करवाएगी। एसआई सुरेंद्र सिंह बैठे थे गाड़ी में ACB एसपी महावीर सिंह ने बताया- सिरसा थाने की साइबर टीम राजसमंद से आ रही थी। गाड़ी में सिरसा साइबर क्राइम थाने के SI सुरेंद्र सिंह भी बैठे हुए थे। कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिशिंगिया में कार (HR 24 GV 2222) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 6 लाख रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सके। राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।