Dehradun Public Opinion : शहर की सड़कों और गलियों को कुत्तों से सुरक्षित करने के लिए ‘देहरादून डॉग लाइसेंसिंग बायलॉज-2025’ को मंजूरी दे दी गई है. अब कुत्ते पालना केवल शौक नहीं, बल्कि एक कानूनी जिम्मेदारी होगी. देहरादून नगर निगम केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगा. अगर किसी का पालतू कुत्ता किसी राहगीर, बच्चे या बुजुर्ग को काटता है तो कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई (FIR) की जा सकती है. गंभीर मामलों में नगर निगम उस कुत्ते को जब्त कर लेगा.
देहरादून में अब कुत्ता भौंका तो मालिक पर एक्शन, लोगों ने पूछा- ‘ये कैसा नियम’
