हरियाणा के भिवानी में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से क्रॉस फायरिंग हुई। क्रॉस फायरिंग में STF के SI को भी गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर करते हुए बदमाश को गोलियां मारकर काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव डाडमा निवासी अजय के रूप में हुई है। वह 20 हजार का इनामी बदमाश था। जो भिवानी कोर्ट फायरिंग मामले में पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए भिवानी पुलिस और रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत थी। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, भिवानी SP ने क्या बताया… बदमाशों को ठहरने में मदद करने वाले धरे जाएंगे
एसपी सुमित कुमार ने कहा कि अब पुलिस जांच करेगी कि इन बदमाशों को ठहरने में या आर्थिक रूप से मदद की है। वे सभी लोग भी पुलिस के चंगुल में आएंगे और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने आए व अन्य संलिप्त लोगों की संख्या 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से 4 वे लोग शामिल हैं, जो वारदात को अंजाम देने आए थे। मौके पर मौजूद काकड़ौली निवासी विकास अभी फरार चल रहा है। अगले 24 घंटे में उसे भी गिरफ्तार कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भिवानी का एक युवक विदेश भाग गया था, जिसने अपनी दुश्मनी निकालने के लिए इन आरोपियों के जिम्मे यह काम लगाया था। आरोपी से एक हथियार भी बरामद हुआ है।
भिवानी में मुठभेड़, इनामी बदमाश को 2 गोलियां मार पकड़ा:SI की छाती पर भी लगी गोली, कोर्ट में फायरिंग कर युवक को था मारा
