HTET परीक्षा 17-18 जनवरी को संभावित:शिक्षा निदेशालय को भेजा प्रस्ताव; चेयरमैन बोले- बोर्ड पूरी तरह से तैयार

Spread the love

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 17 और 18 जनवरी को कराए जाने की संभावना है। इसके लिए बोर्ड ने स्कूल शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है। बोर्ड चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार ने बताया कि परीक्षा आयोजन के लिए बोर्ड पूरी तरह तैयार है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हर वर्ष एचटेट करवाने के लिए न्यायालय के आदेश हैं। लेकिन 2024 एचटेट देरी से होने के चलते 2025 का एचटेट भी लेट हो रहा है। इसी उद्देश्य से निदेशायल को प्रपोजल भेजकर 17-18 जनवरी को एचटेट की मंजूरी मांगी गई है। निदेशालय से अनुमति मिलते ही एचटेट 2025 की अंतिम तैयारी शुरू कर दी जाएंगी। क्योंकि फरवरी माह के मध्यम में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। जिसके कारण एचटेट होना संभव नहीं है। इसलिए पहले ही एचटेट करवाने का प्रयास है। 2024 में 3.31 लाख परीक्षार्थियों ने दिया था पेपर
गौरतलब है कि HTET 2024 की परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। लेकिन साल 2025 की HTET परीक्षा अभी तक आयोजित नहीं हो पाई है। HTET 2024 पीजीटी लेवल-3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा कुल 1 लाख 559 अभ्यर्थियों ने दी। टीजीटी लेवल-2 के लिए 2 लाख 1 हजार 517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया और परीक्षा एक लाख 67 हजार परीक्षार्थियों ने दी। वहीं पीआरटी लेवल-1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया और परीक्षा में 66 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। अगर कुल परीक्षार्थियों की बता करें, तो 3 लाख 31 हजार 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। नियमों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 अंक तथा एससी वर्ग के लिए 150 में से 82 अंक प्राप्त करना अनिवार्य हैंं। वहीं HTET 2024 परीक्षा के करीब साढ़े 3 महीने बाद 10 नवंबर जारी रिजल्ट किया गया था। जिसमें करीब 47 हजार अभ्यर्थी पास हुए थे।