यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, पिस्तौल से कनपटी पर मारी गोली

Spread the love

प्रयागराज में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्तों के साथ राजापुर कछार इलाके में बैठा हुआ था। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। विवाद में गोली चल गई, जो युवक के कनपटी पर लगी। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान आकाश सोनी उर्फ गोलू (26) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाता था। । घटना कैंट थाना क्षेत्र स्थित राजापुर कछार की है। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में घर के बाहर से बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया, गन्ने के खेत में मिला शव बहराइच में तेंदुए ने 7 वर्षीय बच्ची को मार डाला। बच्ची शाम को घर के खेल रही थी। गन्ने के खेत से अचानक निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्ची को जबड़े में खींचकर ले गया। काफी खोजबीन के बाद घर से 500 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में क्षत विक्षत हालत में शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची है। बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर मिहिरपुरवा तहसील के सुजौली थाना क्षेत्र की है।पढ़ें पूरी खबरें… बस्ती में थाने में 15 हजार की रिश्वत लेते दीवान गिरफ्तार, एसओ फरार बस्ती के वॉल्टरगंज थाने में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने थाने में दीवान (हेड कांस्टेबल) राकेश चौहान को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वहीं एसओ जयवर्धन सिंह पर भी मुकदमा दर्ज किया है। वह फरार हैं। शिकायतकर्ता दरौली गांव निवासी मनीष कुमार चौधरी के अनुसार, उनके पिता मिट्टी के कारोबार से जुड़े हैं। उनकी गाड़ियां ईंट-भट्टों पर काम करती हैं। ये वाहन अक्सर वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र से गुजरते हैं। मनीष ने आरोप लगाया कि 10 दिसंबर को वॉल्टरगंज एसओ ने उन्हें बुलाकर प्रत्येक गाड़ी के लिए ₹5 हजार प्रतिमाह देने को कहा। यदि वे थाना क्षेत्र में गाड़ियां चलाना चाहते हैं। मनीष ने बताया उन्होंने कम आय का हवाला देते हुए निवेदन किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद कुल ₹25 हजार की मांग की गई। मनीष ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। शिकायत के टीम ने एक जाल बिछाकर दीवान को रिश्वत लेते पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर डॉक्टरों से योगी बोले- अपने गुरुओं के सामने नहीं बैठें, डिप्टी सीएम ब्रजेश बोले- पटियाला पैग नहीं चलेगा लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी ने SGPGI में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के 54वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा- सरदार और शिष्टाचार! PGI के डॉक्टर अपने गुरुओं के सामने नहीं बैठे। असल में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के प्रेसिडेंट और PGI चंडीगढ़ नेफ्रोलॉजी के HOD प्रो.एच एस कोहली अपने गुरु के सामने मंच पर नहीं बैठे। इसके साथ ही SGPGI प्रो.आरके धीमन ने अपने संबोधन में गुरु को याद किया। इससे सीएम काफी प्रभावित हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- भोजन संयमित करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। मजाक में बोले- तरल पदार्थ को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा। 20-20 तो चल जाएगा पर पटियाला नहीं चलेगा। इस पर अधिवेशन में मौजूद डॉक्टर और डेलीगेट्स हंस पड़े। पढ़ें पूरी खबर… बहराइच में राजू दास बोले- हिजाब वालों के घरों से हथियार मिलते हैं; गाजी की मजार उखाड़कर फेंक देनी चाहिए बहराइच में हिन्दू सेवा सुरक्षा संघ की बैठक में शामिल होने आए महंत राजू दास ने हिजाब विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन किया। उन्होंने कहा–सीएम नीतीश ने कोई गलत काम नहीं किया है। महंत राजू दास ने तर्क दिया कि जब नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र लेना था, तो हिजाब नहीं पहनना चाहिए था। हिजाब पहनने वालों के घरों से भारी हथियार मिलते हैं। लाल किले पर बम ब्लास्ट करने वाले मुस्लिम डॉक्टर निकले थे, जिनका सहयोग करने वाले भी डॉक्टर थे। ऐसे में सीएम ने पहचान के लिए हिजाब हटाकर कोई गलती नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर DM दफ्तर में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ससुराल भेजो…वरना मौत की इजाजत दो सहारनपुर में गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ से आई एक महिला डीएम कार्यालय पहुंची। महिला के हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था- या मुझे ससुराल भेजिए, या फिर इच्छा मृत्यु की अनुमति दीजिए। यह देखकर डीएम कार्यालय में मौजूद लोग हैरान रह गए। इसके बाद डीएम अपने दफ्तर से बाहर आए और महिला को बुलाकर उसकी शिकायत सुनी। महिला ने बताया कि वह अपने जीवन से पूरी तरह तंग आ चुकी है और उसे मरने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। इस पर डीएम ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला ने डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… वाराणसी देखकर अनुपम खेर ने पीएम मोदी की तारीफ की: बनारस स्टेशन को देखकर कहा- अरे वाह फिल्म अभिनेता अनुपम खेर वाराणसी में हैं और वहां के मंदिरों में दर्शन करने से लेकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया और साथ ही उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की। अनुपम खेर ने यह वीडियो बनारस स्टेशन को लेकर बनाया है। इसमें वह बनारस स्टेशन की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सफाई को लेकर भी तारीफ की। कहा – वाराणसी रेलवे स्टेशन को इतना साफ-सुथरा देखकर बहुत खुश हुआ। पीएम मोदी की भी तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर…. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार का निधन, नोएडा में ली अंतिम सांस नोएडा के सेक्टर-19 में बुधवार रात मूर्तिकार राम वंजी सुतार का निधन हो गया। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को बनाया था। वह पद्मभूषण से सम्मानित थे। कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बेटे अनिल सुतार एक शिल्पकार हैं। उन्होंने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया है। सीएम योगी ने उनके निधन पर शोक जताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर चंद्रशेखर को हाईकोर्ट से राहत नहीं, सहारनपुर दंगे से जुड़े मुकदमों में कार्यवाहियों को रद्द करने की मांग खारिज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगीना क्षेत्र से मौजूदा सांसद चंद्रशेखर को एक बड़ा झटका दिया है। न्यायालय ने उनके विरुद्ध वर्ष 2017 के सहारनपुर दंगों से संबंधित चार अलग-अलग प्राथमिकियों और उनके आधार पर चल रही आपराधिक कार्यवाहियों को रद्द करने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि एक ही दिन घटित होने वाली विभिन्न घटनाओं के लिए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की जा सकती हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने दिया। सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 9 मई 2017 को हिंसा और आगजनी की घटना हुई । पुलिस ने इस मामले में पहली एफआईआर (152/2017) दर्ज की थी।पूरी खबर पढ़िए 7994 पदों पर लेखपाल की होगी भर्ती, 29 दिसंबर से आवेदन; नोटिफिकेशन जारी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व विभाग में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के आधार पर निकलने वाली पहली भर्ती है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन में संशोधन की सुविधा 4 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। (वैकेंसी की पूरी डिटेल पढ़िए) अयोध्या में युवक की चाकू गोदकर हत्या, तमंचा छोड़कर हमलावर भागा अयोध्या में मंगलवार शाम अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए और घटनास्थल पर एक तमंचा छोड़ गए। घटना हैदरगंज थाना के रखौना गांव की है। गांव निवासी विजय श्याम विश्वकर्मा (35) की हत्या हुई है। बताया गया कि वह शाम करीब 7:30 बजे किसी काम से हैदरगंज की ओर जा रहे थे, तभी सीहीपुर कसिया डाडे गंगानगर मार्ग पर तीन महुआ के पेड़ों के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। विजय श्याम अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और गांव में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। बीकापुर सीओ पीयूष कुमार ने बताया- हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… बैच के आधार पर कॉन्स्टेबल लाभ से वंचित नहीं होंगे:हाईकोर्ट ने कहा-चयन प्रक्रिया एक, फिर प्रोटेक्शन लाभ से वंचित कैसे करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2018 की उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़े मामले में कहा है कि केवल प्रशिक्षण की तिथियों या बैच के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के वेतन में अंतर नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का उल्लंघन है। कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा अपनाई गई उस नीति को असंवैधानिक और मनमाना करार दिया, जिसके तहत एक ही चयन प्रक्रिया से नियुक्त कांस्टेबलों को अलग-अलग प्रशिक्षण बैचों में भेजने के आधार पर वेतन संरक्षण (पे प्रोटेक्शन) के लाभ से वंचित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… बलिया पुलिस की मुठभेड़ में गौ तस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा और कारतूस बरामद बलिया में बैरिया पुलिस ने गोवध से जुड़े एक वांछित को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला बुधवार की रात करीब 11 बजे की है। बैरिया थाना पुलिस टीम नियमित रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध मामले का वांछित अभियुक्त चांददीयर के ब्रह्मबाबा स्थान के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्त को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। पूरी खबर पढ़िए