हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया गुरुवार को यमुनानगर दौरे पर पहुंचीं। जिला प्रशासन कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान लिव इन रिलेशनशिप पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने इसे “जहरीला लड्डू” बताया है। उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम और लिवइन रिलेशनशिप जैसे ट्रेंड्स का असर आज नहीं तो कल जरूर पड़ता है। उन्होंने बेटियों और बेटों से अपील की कि लिव इन से बचें और अगर करें तो सोच-समझकर। भाटिया ने बताया कि आयोग के पास अब तक 13 हजार मामले आए हैं, जिनमें 60% युवाओं से जुड़े हैं, रिलेशनशिप, एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर और तलाक के है। सोशल मीडिया पर झूठे वादे करके रिश्ते बनाना समाज के लिए अभिशाप है। अब यहां पढ़िए, रेनू भाटिया ने क्या-क्या कहा… DC कार्यालय में 13 महिलाओं की सुनीं समस्याएं
इससे पहले उन्होंने यहां DC कार्यालय में महिलाओं की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण भी किया। रेनू भाटिया ने बताया कि यह जिले का रूटीन दौरा था, जिसमें 13 मामलों की सुनवाई की गई। ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि कई मामलों में शादी को 10-15 साल हो चुके हैं, फिर भी ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए जा रहे हैं।
लिवइन को महिला आयोग की चेयरपर्सन ने बताया जहरीला लड्डू:रेनू भाटियां बोलीं-लड़की की मर्जी के बिना कोई होटल में नहीं ले जा सकता
