हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के DGP ओपी सिंह पर एक बार फिर जुबानी हमला बोला है। गुरुवार को चौटाला यमुनानगर पहुंचे। यहां उन्होंने डीजीपी की भाषा को असभ्य बताया। दुष्यंत ने थार और बुलेट को ‘गुंडों की सवारी’ बताने वाले DGP के पुराने बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह भाषा सभ्य नहीं है। मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। दुष्यंत चौटाला ने कहा, आप मोटरसाइकिल चलाते हो, कल कोई कह दे कि यह तो गुंडे चलाते हैं- क्या यह सभ्य भाषा है? हमने तो सिर्फ व्यवस्था पर सवाल उठाया था कि गाड़ियों या मोटरसाइकिल के मॉडल से अपराध नहीं रुकता। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, दुष्यंत चौटाला ने क्या कहा… पार्टी संगठन पर फोकस
यमुनानगर की जगाधरी धर्मशाला में दुष्यंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि 26 जनवरी से पहले छह सेलों का हलका स्तर तक संगठन पूरा किया जाए। रैली के बाद कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है और कई पुराने साथी, जो दुष्प्रचार के कारण दूर हो गए थे, वापस लौट आए हैं। जजपा प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाएगी। सरकार पर अन्य हमले
दुष्यंत ने मनरेगा स्कीम का नाम बदलने को व्यर्थ बताया और कहा कि काम होना चाहिए, रोजगार छीना जा रहा है। सरकारी खजाने से चोरी हो रही है, लेकिन सीएम नायब सैनी सब हंसकर टाल देते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्री में लोगों को टोकन नहीं मिल रहे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सैनी, स्टेट मैंबर कार्यकारिणी ओपी लाठर, प्रभारी डॉ. जरनैल, जिला प्रधान इंतजार अली व मीडिया प्रभारी दमन सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ******* ये खबर भी पढ़ें दुष्यंत के रिश्तेदारों की सिक्योरिटी वापसी, DGP का नया लेटर: फुकरे शोऑफ करते; दिग्विजय बोले-विनाशकाले विपरीत बुद्धि, CM ने कहा- पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हरियाणा में VIP सिक्योरिटी को लेकर चल रही कन्ट्रोवर्सी के बीच पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने एक नया लेटर जारी किया है। जिसमें पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। लेटर में लिखा-’मॉल-सिनेमा, शादी-मय्यत में कुछ फुकरे लोग पुलिस सुरक्षा का शो-ऑफ करते दिखते हैं। ऐसे तिकड़मियों को ब्लैकलिस्ट कर दें। (पूरी खबर पढ़े)
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की DGP को चुनौती:यमुनानगर में बोले- दम है तो UP की तरह एनकाउंटर करो, थार तो महिलाएं भी चलाती हैं
