पहाड़ बर्फ से जमे, मैदान कोहरे में कैद: उत्तराखंड में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में सर्दी ने अपना असर तेज कर दिया है. पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा और बढ़ता प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में माध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार है.