पलवल में विवाहिता को सब्जी में जहर मिलाकर खिलाया:पिता बोले- बेटी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित; पति समेत 11 पर FIR

Spread the love

पलवल जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सहित 11 महिला-पुरुषों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद से हो रही थी मारपीट और उत्पीड़न मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, बुराका (हथीन) निवासी शमशेर ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी दिलशाना की शादी दो वर्ष पूर्व अहसनापुर नंगला गांव निवासी निसार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे परेशान करते थे। परिवार ने बेटी का घर बसाने की कोशिश में अब तक कोई शिकायत नहीं की थी। अस्पताल से मिला फोन, बेटी की हालत गंभीर शमशेर ने बताया कि 9 दिसंबर को उसे बामनीखेड़ा गांव स्थित एक निजी अस्पताल से फोन आया कि उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाया गया है और उसकी जान को खतरा है। वह अपनी पत्नी और गांव के लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसकी बेटी को वहां से ले गए। जब वे ससुराल पहुंचे तो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया और विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दिलशाना को जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। होश में आने पर विवाहिता ने बताई आपबीती 16 दिसंबर को होश में आने के बाद दिलशाना ने अपने पिता को बताया कि उसके पति निसार, अंसार, आजाद, तललम, निक्को, सन्ना, बस्गरी, सकूनत, जाकिर और गफ्फार ने आपस में साजिश कर उसकी सब्जी में जहरीला पदार्थ मिलाया और उसे हत्या की नीयत से खिलाया। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी मुंडकटी थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी तेजपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।