सोनीपत जिले के मुरथल में पत्नी के साथ केक लेने ढ़ाबे पर गए एक टैक्सी ड्राइवर की कुछ युवकों ने बुरी तरह से धुनाई कर दी। विवाद महिला को एक युवक द्वारा कुछ इशारा करने पर हुआ। आरोप हे कि कहासुनी पर युवक ने अपने साथी बुला लिए और हमला कर दिया। पुलिस ने मुरथल थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ढाबे के पास युवक ने किए इशारे
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका टैक्सी ड्राइवर है। वह अपने पति के साथ रात को केक लेने के लिए मुरथल ढ़ाबों पर गई थी। वह ढाबे के पास खड़ी थी, तभी सन स्टार ढाबे से एक युवक ने उसकी ओर इशारे किए। जब उसने विरोध किया और अपने पति को इस बारे में बताया। वहां उनकी युवक के साथ कहासुनी हो गई। युवक अपने पांच साथियों के साथ वहां आ गया और उनकी गाड़ी रोक ली। इसके बाद उसके पति के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान महिला के पति के सिर, हाथ और पैर पर चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2) और 126 के तहत दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
सोनीपत में ढाबे पर टैक्सी ड्राइवर की पिटाई:पत्नी के साथ केक लेने गया था; महिला को इशारे करने पर विवाद, साथी बुलाए
