हरियाणा में शीतलहर चली, धुंध छाई:7 जिलों में यलो अलर्ट, नारनौल में दिन का पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

Spread the love

हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 जिलों में आज गहरी धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक जिले शामिल है। इससे पहले 13, 14 और 15 दिसंबर को गहरी धुंध देखने को मिली थी। 16 दिसंबर को मौसम साफ रहने के बाद आज फिर कुछ स्थानों पर धुंध देखी गई है। मौसम विभाग ने गहरी धुंध में वाहन ड्राइवरों को सुबह के समय गाड़ी चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पहाड़ों से मैदानों की ओर से हवा बहने से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। राजस्थान से सटे इलाकों में नमी बढ़ने से धुंध आ सकती है। नारनौल में पारा 4 डिग्री तक गिरा
नारनौल में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। नारनौल में पारा 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा हिसार में पारा 23.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 0.8 डिग्री अधिक है। अंबाला में सबसे ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। यहां तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान भी नारनौल में सबसे कम
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल 0.5 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य तापमान के लगभग करीब है। नारनौल (महेंद्रगढ़) की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.0 रिकॉर्ड किया गया। अन्य प्रमुख स्थानों के तापमान की बात करें तो, सिरसा में 6.2, हिसार में 6.6 डिग्री और पंचकूला में रात का तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। एक्सपर्ट ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम…