जलती गाड़ियां, हर तरफ चीख-पुकार, 15 तस्वीरों में मथुरा हादसा:अपनों को ढूंढते रहे लोग, सीटों पर चिपकीं लाशें, अब DNA टेस्ट होगा

Spread the love

जलती गाड़ियां, रोते-चीखते लोग। आसमान छूती आग की लपटें। कोई खिड़की से कूद रहा था, तो कोई बदहवास होकर अपनों को खोज रहा था। हर तरफ चीख-पुकार। यह दर्दनाक मंजर मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे का है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जलकर मौत हो गई। 70 घायल हैं। आग बुझाने के बाद जब रेस्क्यू टीम बस के अंदर गई, तो लोगों के शव सीटों में फंसे हुए थे। शरीर के टुकड़े गलकर चिपक गए थे। लाशें जलकर सिकुड़ चुकी थीं। पुलिसकर्मियों ने खुरच-खुरचकर उन्हें निकाला। लाशों की पहचान के लिए अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। 15 तस्वीरों में देखिए हादसे का भयावह मंजर…. 1- पहले आग की तस्वीरें- खिड़कियों से कूदे लोग, हर तरफ चीत्कार… 2- रेस्क्यू ऑपरेशन- आग की तपिश इतनी थी कि पास जाना मुश्किल 3- आग बुझने पर- शव ऐसे मिले कि पहचाना मुश्किल, 17 पॉलिथीन में भरकर ले गए 4- अस्पताल का मंजर- अपनों को ढूंढते रहे लोग ——————— मथुरा हादसे की ये खबर भी पढ़िए- मथुरा हादसा-जलती बसों में चीखते रहे, शीशा तोड़कर कूदे: घंटेभर बाद रेस्क्यू शुरू, युवती बोली-फायर ब्रिगेड टाइम पर आती तो जानें बच जातीं मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें भिड़ गईं। टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई। अब तक 13 की मौत हो चुकी है, 66 घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर होते ही बम जैसा धमाका हुआ। बसों में लोग चीखते रहे। कई शीशा तोड़कर खिड़की से कूदे। रेस्क्यू घंटेभर बाद शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…