दतिया में मंगलवार शाम एक शादीशुदा युवक ने बीच सड़क पर 17 वर्षीय छात्रा को गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 5 बजे की है। गोली लगने से घायल छात्रा को दतिया के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्शन कर लौट रही थी छात्रा, तभी हुआ हमला
गोंदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, गोंदन निवासी 25 वर्षीय मानवेंद्र यादव ने बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा का रास्ता रोक कर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा कमलापुरी गांव की रहने वाली है। छात्रा ने बताया कि वह हर मंगलवार को शाहपुर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शाम करीब 5 बजे जब वह सहेलियों के साथ लौट रही थी, तभी आरोपी मानवेंद्र यादव ने उसका रास्ता रोक लिया और बिना कोई बातचीत किए कट्टा निकाल कर उस पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखिए विजुअल सीने को चीरते हुए निकली गोली
दतिया जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पदस्थ डॉक्टर कल्पित अग्रवाल ने बताया कि छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। गोली छात्रा के सीने को चीरते हुए निकल गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे तुरंत ग्वालियर रेफर कर दिया गया। टीआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि छात्रा को गोली मारने के बाद आरोपी मानवेंद्र यादव ने अपनी गर्दन में गोली मार ली थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को लेकर इंदरगढ़ अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला
थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। मृत युवक मानवेंद्र यादव शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। टीआई ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे मानवेंद्र के कुछ रिश्तेदार इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसके परिजन अभी तक अस्पताल नहीं पहुंचे हैं। ………………………………. ये खबरें भी पढ़ें…
प्रेमिका के पति को गोली मारी, महिला की करधनी लूटी दतिया में महिला के पति को गोली मारकर उसकी करधनी चुराने वाला उसी का प्रेमी निकला। लूट की आड़ में आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमिका के पति को मारा। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पढ़ें पूरी खबर ………………………………. प्रेम प्रसंग को लेकर पुरानी रंजिश में फायरिंग: दतिया में एक व्यक्ति घायल, तीन पर केस दर्ज
दतिया शहर के भांडेरी फाटक इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के घर पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक अधेड़ घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर
दतिया में बीच सड़क पर फायरिंग:शादीशुदा युवक ने मंदिर से लौट रही छात्रा के सीने में गोली मारी, फिर खुद को शूट कर लिया
