MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रेन में मिले 400 डेटोनेटर, मकान में जिंदा जला शख्स, चलती एक्टिवा पर खतरनाक स्टंट

Spread the love

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. रोक के बावजूद खजराना मंदिर के गर्भगृह में घुसे भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बहू-बेटे इंदौर- 3 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़ा है। यहां रोक के बावजूद विधायक शुक्ला के बेटे अंजनेश और बहू सिमरन ने गर्भगृह में प्रवेश किया। एक-दूसरे को माला पहनाई। घटना 12 दिसंबर की है। वीडियो सामने आने के बाद अब मंदिर प्रशासन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. ट्रेन से विस्फोटक की तस्करी: 400 डेटोनेटर के साथ एक महिला और पुरुष गिरफ्तार
रीवा जिले के डभौरा में पुलिस ने अवैध विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी है। सोमवार रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए विस्फोटक ला रहे एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 400 डेटोनेटर और केबल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. खंडवा में तीन मकानों में आग, एक किसान जिंदा जल गया, 6 फायर ब्रिगेड से बुझाया खंडवा में मंगलवार सुबह तीन घरों में आग लग गई। एक किसान जिंदा जल गया। आग लगने के दौरान वह घर में अकेला था। 6 फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पाया। घटना ग्राम सक्तापुर में सुबह करीब 7 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर 4. ग्वालियर में युवक का खतरनाक स्टंट, चलती एक्टिवा पर दोनों हाथ छोड़कर खड़ा हो गया
ग्वालियर में एक युवक का चलती एक्टिवा पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें युवक सड़क पर एक्टिवा पर दोनों हाथ छोड़कर खड़ा होकर सवारी करता दिखाई दे रहा है। युवक ने लगभग 15 सेकंड तक यह स्टंट किया। इस दौरान उसने न केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि सड़क पर अन्य राहगीरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल दिया। पढ़ें पूरी खबर 5. IPL में मध्य प्रदेश के 14 खिलाड़ियों की बोली लगी: अय्यर को RCB ने 7 करोड़ में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे से अबू धाबी में शुरू हुआ। इसमें मध्यप्रदेश के 14 प्लेयर्स पर बोली लगाई जा रह है। इसमें सबसे ज्यादा नजर व्यंकटेश अय्यर पर रही। व्यंकटेश को आरसीबी ने 7 करोड़ रूपए में खरीदा। पिछले सीजन में अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। पढ़ें पूरी खबर 6. MP में अब कोहरा…दिल्ली से आने वाली 5 ट्रेन लेट
मध्यप्रदेश में घने कोहरे के कारण दिल्ली से आने वाली 5 ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। भोपाल रेलवे स्टेशन पर 12002 शताब्दी एक्सप्रेस 40 मिनट लेट है, जबकि 12626 केरल एक्सप्रेस 6 घंटे लेट चल रही है। 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस 1 घंटे की देरी से भोपाल पहुंची है। इसके अलावा 12722 दक्षिण एक्सप्रेस 4 घंटे लेट है और 12920 मालवा एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है। ये सभी ट्रेनें ग्वालियर, बीना, इंदौर, इटारसी और खंडवा से होकर गुजरेंगी। पढ़ें पूरी खबर 7. मासूम की हत्या के आरोपी का जुलूस: SDOP ने जड़ा चांटा
उज्जैन के पास खाचरोद में दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम होने पर 9 साल की बच्ची की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों में भी आक्रोश देखने को मिला। खाचरोद में आरोपी के जुलूस के दौरान एसडीओपी ने आरोपी को चांटे मारकर अपना गुस्सा निकाला। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. वृद्ध आश्रम के 24 बुजुर्गों को कराई शिकारा की सैर अपना घर वृद्ध आश्रम से जुड़े 24 दादा-दादी ने मंगलवार को भोपाल के बोट क्लब में शिकारा बोट की सैर कर यादगार पल बिताए। महापौर मालती राय भी इस अवसर पर बुजुर्गों के साथ मौजूद रहीं और उन्होंने बड़े तालाब की शांत लहरों के बीच शिकारा में सवार होकर दादा-दादी के साथ समय साझा किया। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. किसान ने मुफ्त बांटे 200 क्विंटल तरबूज
खरगोन जिले में एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। यहां टांडा बरूड गांव के एक किसान ने अपनी ढाई एकड़ की तरबूज की खड़ी फसल लोगों को मुफ्त में बांट दी। वजह थी- तरबूज का अंदर से लाल न निकलना और बाजार में बेहद कम दाम मिलना। खेत से ही लोग थैले भर-भरकर 200 क्विंटल से ज्यादा तरबूज ले गए। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. भोपाल में लगेगा अंतरराष्ट्रीय वन मेला
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 17 दिसंबर से 11वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला लगेगा। इसमें 24 राज्य के जड़ी-बूटियों समेत अन्य स्टॉल लगेंगे। मेले का शुभारंभ CM डॉ. मोहन यादव करेंगे।