- हिंदू रक्षा मंच समिति ने सौंपा ज्ञापन
नवग्रह टाइम्स
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा मंच समिति ने जनपद में बढ़ रही अवैध घुसपैठ की आशंका को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसी संबंध में समिति ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष पंकज कंसल ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि गाजियाबाद के कई क्षेत्रों विशेषकर थाना इंदिरापुरम स्थित कनावनी गांव में अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन व्यक्तियों के पास न तो पुलिस सत्यापन है और न ही वैध पहचान-पत्र उपलब्ध, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को संभावित खतरा उत्पन्न हो रहा है।
समिति ने आरोप लगाया कि कई संदिग्ध व्यक्तियों ने फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड तक बनवा लिए हैं। इसके चलते अपराध और असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय संसाधनों पर अनधिकृत दबाव और अवैध कब्जों के कारण मूल निवासियों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदू रक्षा मंच समिति ने पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाने, एलआईयू, स्पेशल ब्रांच और स्थानीय पुलिस को विशेष रूप से सक्रिय करने, सभी संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों का गहन सत्यापन करने, फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने, संदिग्ध व्यक्तियों को निर्वासन की प्रक्रिया में शामिल करने, पूरे जिले में किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस मॉनिटरिंग बढ़ाने की की मांग की।
समिति ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएँ।
अवैध घुसपैठियों की पहचान व सघन जांच अभियान की मांग
