मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बताया कि सभी 200 विकास रथों के माध्यम से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में राज्य सरकार की 2 वर्षों की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं, नीतिगत सुधारों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के माध्यम से आमजन तक सहज और प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएगी।
इससे पूर्व गुरुवार को मुख्य सचिव ने शासन सचिवालय में सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और जिला कलक्टर्स के साथ वीसी के माध्यम से इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी विकास रथों की जन भागीदारी के साथ रूट चार्ट के अनुसार यात्रा सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक रथ के लिए खण्ड विकास अधिकारी अथवा उससे वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
