मुख्यमंत्री  साय आज बस्तर  और सक्ती जिले के दाैरे पर

cm-sai--visit---bastar
Spread the love

सबसे पहले मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। यहां माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम रवाना होंगे। इसके बाद वे ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के भव्य उद्घाटन समारोह में वे शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3 बजे रायपुर से सक्ती जिले के लिए रवाना होंगे। ग्राम हसौद में मुख्यमंत्री ‘251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ’ में शामिल होकर आशीर्वाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय रायपुर लाैटेंगे, जहां उनका शेष समय मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित रहेगा।