हाथरस: गांव उघई और परसोरा में अवैध मिट्टी खनन , जांच में जुटे अधिकारी

up-illegal-soil-mining
Spread the love

खनन अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि गांव उघई और परसोरा के बीच कई स्थानों पर चल रहे मिट्टी खनन की पड़ताल की गई हैं। इस दौरान मिट्टी से भरी कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर उनके खनन संबंधी दस्तावेज भी देखे गए। जांच में सामने आया कि खनन माफिया परमिशन तो ले रहे हैं, लेकिन अनुमति से अधिक मात्रा में मिट्टी का खनन कर रहे हैं। जानकारी मिलने पर तहसीलदार हेमंत चौधरी भी मौके पर पहुंच जांच की।

खनन अधिकारी ने बताया कि लेखपाल के माध्यम से खनन की नापतोल कराई जा रही है। क्षेत्र में अवैध खनन की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसके मद्देनजर प्रशासन अब इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।