जबलपुर: बेरहमी से हुई मारपीट के बाद युवक की माैत, मोहल्ले के युवकों से हुआ था विवाद

murder,-jabalpur-police,-crime
Spread the love

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि राजीव गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय चीना उर्फ अंकित ठाकुर का रविवार रात मोहल्ले में ही रहने वाले सौरभ ठाकुर, यश बेन, अंजू ठाकुर और अन्य युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सभी आरोपियों ने मिलकर अंकित के साथ हाथ-घूसों और लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की। अंकित के परिजन और मोहल्ले के लोगाें ने बीच-बचाव कर अंकित काे घर लेकर आए और बिस्तर पर सुला दिया। सोमवार सुबह जब परिजनों ने देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सौरभ और उसके साथी आए दिन किसी न किसी से झगड़ा कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बनाते थे। उनकी हरकतों से मोहल्लेवासी लंबे समय से परेशान थे। रविवार रात भी आरोपियों ने जबरन अंकित से गाली-गलौज कर विवाद शुरू किया और फिर हमला कर दिया।

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि अंकित की मौत मारपीट के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। बताया गया कि सौरभ और उसके साथी पहले से ही अंकित से रंजिश रखते थे। कुछ समय पहले भी आरोपियों ने अंकित पर चाकू से हमला किया था,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बावजूद बदमाशों का आतंक नहीं थमा और वे आए दिन उससे विवाद करते रहते थे।