रजत ठाकुर ने कहा कि जिन वादों और बड़े-बड़े दावों के साथ यह सरकार सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी वादा धरातल पर उतरता नहीं दिखा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था चरमराई, विकास परियोजनाओं की रफ्तार थमी पड़ी है और रोजगार के नाम पर युवाओं को सिर्फ जुमले परोसे गए हैं।
उन्होंने कहा कि तीन साल में अगर कुछ आगे बढ़ा है, तो वह है जनता का दुख और सरकार की नाकामियां।
रजत ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश का माहौल पूरी तरह बदल चुका है और जनता अब बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और प्रदेश में स्थिर, सक्षम व पारदर्शी शासन लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं और वर्तमान सरकार की नीतियों व नाकामियों को आम लोगों के सामने रख रहे हैं, ताकि उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
रजत ठाकुर ने अंत में कहा कि आने वाले समय में भाजपा एक मजबूत विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि जनता की पहली पसंद के रूप में उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे आने वाले चुनावों के लिए अभी से कमर कस लें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएं।
