मोनाल कप : सचिवालय लायंस और ईगल्स ने अपने-अपने मुकाबलों में दर्ज की जीत

sport-monal-cup-secretariat-lions-eagles
Spread the love

महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में सचिवालय विंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। टीम के लिए सुंदर भंडारी ने सबसे अधिक 41 रन बनाए। लायंस की ओर से मदन और धीरेंद्र सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय लायंस की टीम ने संयमित बल्लेबाजी की और 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बल्लेबाज मदन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 46 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मदन के अलावा सोमपाल सिंह ने भी महत्वपूर्ण 31 रन जोड़े।

विंग्स की ओर से कृष्णकांत उनियाल ने 2 विकेट और सुंदर ने 1 विकेट लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मदन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय ईगल्स और सचिवालय सुपर किंग्स के बीच खेला गया। सचिवालय ईगल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी यशवंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन की अहम पारी खेली। सुपर किंग्स के लिए नरेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। खिलाड़ी नरेश ने 26 रन और शैलेंद्र ने 25 रन बनाए। ईगल्स की ओर से आई.पी. सिंह ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

सचिवालय ईगल्स ने यह मुकाबला 16 रन से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए यशवंत को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।