करना और रजिस्टर को बनाए रखना
हिसार, 29 नवंबर । हरियाणा पशु चिकित्सा
परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. राजीव बांगड़ को परिषद का अध्यक्ष चुना गया है।
परिषद में चार चयनित सदस्य, तीन नामित सदस्य और तीन पदेन सदस्य शामिल होते हैं।
परिषद के प्रवक्ता ने शनिवार काे बताया कि वर्तमान में परिषद
के चयनित सदस्य डॉ. सुखदेव राठी, डॉ. राजीव बांगड़, डॉ. शेखर यादव और डॉ. विवेक हैं।
सरकार द्वारा नामित सदस्य डॉ. सतेंद्र भारती, डॉ. मोनिका और डॉ. राजेश मलिक हैं। पदेन
सदस्य के रूप में डॉ. प्रेम सिंह (महानिदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा), डॉ.
मनोज रोज (डीन, लुवास) और डॉ. मनजीत सिंह कटारिया (रजिस्ट्रार, हरियाणा पशु चिकित्सा
परिषद) परिषद का हिस्सा हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा पशु चिकित्सा परिषद
का प्रमुख कार्य राज्य में पशु चिकित्सकों का पंजीकरण करना और उनके पंजीकरण रजिस्टर
को बनाए रखना है। साथ ही, यह संस्था राज्य में पशु चिकित्सा व्यवसाय को विनियमित करती
है और इस क्षेत्र में उच्च नैतिक मानकों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती
है। परिषद द्वारा पंजीकृत पशु चिकित्सकों को समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया
जाता है, ताकि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को उच्चतम स्तर पर बनाए रखा
जा सके।
