पुलिस ने नाबालिग काे किया बरामद , आरोपी भेजा गया जेल

kachhwa-police-action-minor-recovered
Spread the love

19 अप्रैल 2024 को पीड़िता के पिता ने कछवां थाने में नामजद युवक के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को साथ ले जाने की तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने तत्काल गिरफ्तारी व बरामदगी के निर्देश जारी किए। पुलिस काे जानकारी मिली कि आरोपी कछवां रोड रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर नामजद अभियुक्त शुभम कुमार पुत्र ओमकार निवासी नरायनपुर को गिरफ्तार कर लिया तथा नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।