हाई कोर्ट परिसर में दोपहिया पार्किंग अव्यवस्था का आरोप, अधिवक्ता रवींद्र बिष्ट धरने पर बैठे

advocate-ravindra-bisht-stages-protest-against-two
Spread the love

अपेक्षित पहल न होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता बिष्ट ने सोमवार सुबह प्रशासनिक उदासीनता का विरोध करते हुए परिसर में धरना आरंभ कर दिया। उनके इस कदम के बाद अधिवक्ता समुदाय में हलचल तेज हो गयी है और अनेक अधिवक्ता इस मुद्दे पर एकजुट होते दिखाई दिये। उधर बार कार्यकारिणी की औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जा रही है, जबकि प्रशासनिक स्तर पर भी पार्किंग व्यवस्था को लेकर त्वरित निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है।

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता बिष्ट ने अगस्त 2025 में जिला पंचायत नैनीताल में कुछ सदस्यों के कथित अपहरण कांड के बाद उत्तराखंउ उच्च न्यायालय एवं उत्तराखंड पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल में लंबे समय तक जिला पंचायत नैनीताल का पक्ष रखने के बाद अपनी इन जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे दिया था, और इस कारण भी चर्चा में रहे थे।