प्लास्टिक प्रदूषण मानवता का घोर शत्रु: कुलगुरु

plastic-pollution-is-a-threat-to-human-life.
Spread the love

इस अवसर पर कुलगुरु ने आह्वान किया कि प्लास्टिक प्रदूषण हमारी धरती के भविष्य पर सीधा आघात है। यदि हम आज नहीं जागे तो आने वाली पीढिय़ां इसकी कीमत चुकाएगी। हमारा लक्ष्य विश्वविद्यालय को प्लास्टिक फ्री कैम्पस बनाकर समाज को सकारात्मक संदेश देना है।

कुलगुरु प्रोफेसर शुक्ल ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले इस सामाजिक समस्या के विरुद्ध स्वयं ने अपने विभाग स्तर पर पहल की थी तथा आज परिसर में स्वयं सफाई कर छात्रों को प्रेरित किया। कुलगुरू प्रोफेसर शुक्ल ने सभी को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। हर छात्र-छात्रा और प्रत्येक कर्मचारी पर्यावरण संरक्षण का वाहक बने।

कुलगुरु ने इस अवसर पर स्पष्ट रूप से घोषणा की कि आने वाले महीनों में चरणबद्ध तरीके से कैंपस को पूर्णत: प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभिन्न इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम, वैकल्पिक पर्यावरण- अनुकूल उत्पादों का उपयोग तथा नियमित स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम में चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. गोविंद गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल, सहायक आचार्य डॉ. रविप्रताप सिंह, तथा स्नातक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक फ्री कैम्पस बनाने का संकल्प दोहराया।