सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए वन की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान असंध रोड स्थित आसन मोड़ पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव आसन की और से पैदल आया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मुबारिक निवासी तितरवाडा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। बरामद देसी पिस्तौल करीब 5 महीने पहले यूपी के सहारनपुर से 12 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। इसके बाद से वह देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह बुधवार को पानीपत में अपने एक दोस्त के से मिलने के लिए आया था।
आरोपी मुबारिक के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुबारिक उर्फ लाला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है।
