उन्होंने रात्रि 9.30 बजे से लेकर देर रात्रि तक एक के बाद एक लोकप्रिय फिल्मी गीत एवं भजनों की अद्भूत प्रस्तुति दी। उन्होंने देवा हो ….. गणेश ….. गीत से शुरूआत की तथा हे मेरे शंभू बाबा, मेरे भोले नाथ……गीत पर खूब दाद बटोरी। इस कार्यक्रम में आंजना टीवी के कलाकार सुरेन्द्रसिंह शक्तावत ने अपनी विशिष्ट शैली में कार्यक्रम का संचालन करके सभी को खूब हसाया। इंदौर से आई कलाकार सुश्री हेमलता ने भी कई फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां दी। जूनियर पुष्पा ने पुष्पा फिल्म के कलाकार की भांति मंच पर विशिष्ट डांस किया। पात्रा ब्रदर्स नाम से प्रसिद्ध दो युवकों ने भी नृत्य की अद्भूत प्रस्तुति दी। स्वर संगम म्यूजिकल ग्रुप मुंबई के कलाकारों ने मंच पर अपने वाद्य यंत्रों की धुन से सभी को आनंदित किया।
इंडियन आइडल कलाकार इप्सित पाती ने दी पशुपतिनाथ महादेव मेले में प्रस्तुति
